फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur Election Result 2022 kanpur dehat Vidhan Sabha Chunav, Satish Mahana achieved record victory

UP Election Result: आठवीं बार विधायक बनकर महाना ने बनाया रिकॉर्ड, डेढ़ लाख से अधिक वोट मिले, बड़े अंतर से सपा को हराया

Fri, 11 Mar 2022 11:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 11 Mar 2022 11:27 AM IST
सार

kanpur Election Result 2022 भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने आठवीं बार जीत हासिल कर रिकॉर्ड कायम किया है। सतीश महाना लगातार आठवीं बार जीत हासिल करने वाले प्रदेश के तीसरे विधायक बन गए हैं।

विज्ञापन
kanpur Election Result 2022 kanpur dehat Vidhan Sabha Chunav, Satish Mahana achieved record victory
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने आठवीं बार जीत हासिल कर रिकॉर्ड कायम किया है। प्रदेश में तीसरे ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने लगातार आठ बार जीत हासिल की।
विज्ञापन


अभी तक यह रिकॉर्ड भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना और कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी के पास था। मतगणना के पहले राउंड से वे निकटतम प्रतिद्वंद्वी से बढ़ते बनाए थे। उन्होंने सपा प्रत्याशी फतेहबहादुर गिल को 82,261 वोटों से हराया। महाना को कुल 1,52,883 वोट मिले।
विज्ञापन


2017 के मुकाबले महाना को इस बार वोट तो अधिक मिला लेकिन जीत का अंतर कम हुआ है। वजह यह है कि इस बार सपा ने वोट ज्यादा पाए हैं। पिछले चुनाव में महाना की जीत का अंतर 91,826 था और कुल 1,32,394 वोट मिले थे। कहा जा रहा है कि इस बार की जीत में मुस्लिम और यादव वोट को छोड़कर सभी जातियों के मतदाताओं का सहयोग उन्हें मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महाना के मुताबिक महिलाओं, दलित समाज से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में भाजपा को वोट किया है। महाना वर्तमान सरकार में उद्यमिता विकास मंत्री रहे हैं। इस बार की योगी सरकार में उन्हें कोई और बड़ा विभाग मिल सकता है। यही वजह है कि जीत का परिणाम आने से पहले ही रुझानों को देखते हुए उन्हें दोपहर बाद ही लखनऊ बुला लिया गया।

सतीश महाना ने सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीता चुनाव
सतीश महाना ने सभी 10 विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा अंतर से चुनाव जीता है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा के फतेहबहादुर गिल को 82261 वोटों से हराया है। महाना को इस बार 1,52,883 वोट मिले।

पिछले चुनाव में भी उन्होंने सबसे ज्यादा वोट हासिल करने के साथ ही सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। वोटों के अंतर के मामले में दूसरे नंबर पर गोविंदनगर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी रहे।

उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा के सम्राट विकास को 80681 वोटों से हराया है। इसके बाद किदवई नगर से महेश त्रिवेदी ने 37,251, बिल्हौर के राहुल बच्चा सोनकर ने 25,270, कल्याणपुर से नीलिमा कटियार ने 21 हजार 535 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

 

वहीं, बिठूर से जीते अभिजीत सांगा ने 21073, कानपुर कैंट के सपा प्रत्याशी मोहम्मद हसन रूमी 19,987, घाटमपुर से अपना दल की प्रत्याशी सरोज कुरील ने 14474, सीसामऊ के सपा प्रत्याशी हाजी इरफान सोलंकी ने 12266 और आर्यनगर से सपा के अमिताभ वाजपेयी ने 7924 मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed