फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Elder brother killed in 2021 now younger brother murdered for refusing money for alcohol

कानपुर मर्डर: 2021 में बड़े भाई का कत्ल, अब शराब के रुपये न देने पर छोटे की हत्या, ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा

Sat, 12 Sep 2026 03:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 12 Sep 2026 03:25 PM IST
सार

Kanpur News: नवाबगंज में शराब के पैसे न देने पर चार युवकों ने दिनेश निषाद को ईंट-पत्थरों से कूट दिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। 2021 में मृतक के बड़े भाई की भी हत्या हुई थी, जिसके आधार पर पुलिस पुरानी रंजिश और तात्कालिक विवाद दोनों एंगलों से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Elder brother killed in 2021 now younger brother murdered for refusing money for alcohol
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र के सूर्य विहार इलाके में शराब के लिए रुपये न देने पर ईंट-पत्थरों से कूचे गए दिनेश निषाद (24) की इलाज के दौरान मौत हो गई। छह अगस्त की रात हमलावरों ने दिनेश के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मरणासन्न हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया था।

विज्ञापन

चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 11 सितंबर को उसने दम तोड़ दिया। दिनेश के परिजनों ने घटना को पांच साल पहले हुई उसके बड़े भाई राजकुमार की हत्या से जोड़ा है। साथ ही, पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

रुपये देने से मना किया तो घेरकर पीटा
उजियारीपुरवा निवासी दिनेश छह अगस्त की रात काम से घर लौट रहा था। आरोप है कि सूर्य विहार स्थित केनरा बैंक के पास छोटू बिहारी, छोटू पुत्र बिंदा और दो अन्य युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। दिनेश के इनकार करने पर चारों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि ईंट-पत्थरों से सिर और शरीर के कई हिस्सों पर वार किए गए। गंभीर रूप से घायल दिनेश को मरा समझकर आरोपी सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले।

खून से लथपथ मिला था दिनेश
रात करीब 11 बजे राहगीरों ने दिनेश को सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा देखा। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 11 अगस्त को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

2021 में बड़े भाई राजकुमार की हुई थी हत्या
दिनेश के भाई राजेश ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में उनके बड़े भाई राजकुमार (27) की भी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में दीपू सागर, आकाश उर्फ अक्का, विकास उर्फ विक्का समेत सात लोग नामजद हुए थे। परिजनों के मुताबिक, हत्याकांड में जेल गए कुछ आरोपी हाल में जमानत पर बाहर आए थे। आरोप है कि इसके बाद पुरानी रंजिश में दिनेश को भी निशाना बनाया गया।

चार टीमें लगाईं, तीन हिरासत में
हालांकि पुलिस पुराने हत्याकांड और वर्तमान घटना के बीच संबंध की जांच कर रही है। नवाबगंज इंस्पेक्टर राम केसर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed