फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Elder brother dies just before younger brothers wedding hit by unknown vehicle while returning

Kanpur Accident: छोटे भाई की शादी से ठीक पहले बड़े भाई की मौत, बरात से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Sun, 23 Nov 2025 03:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Nov 2025 03:51 PM IST
सार

Kanpur News: मर्दनपुर में बरात से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। छोटे भाई की शादी रविवार को होने के कारण परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Kanpur Elder brother dies just before younger brothers wedding hit by unknown vehicle while returning
जानकारी देते भाई सुरेंद्र और अन्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गुजैनी थानाक्षेत्र के मर्दनपुर में शुक्रवार रात बरात से घर लौट रहे  जूही राखीमंडी के रहने वाले धर्मेंद्र (41) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर पांडु नदी किनारे जा गिरा। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की शनिवार रात हैलट में मौत हो गई। मृतक धर्मेंद्र के सगे छोटे भाई की रविवार को शादी है।

विज्ञापन

धर्मेन्द्र के छोटे भाई सुरेंद्र ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाते थे। परिवार में पत्नी सोनी और चार बच्चे हैं। सुरेंद्र ने बताया कि शनिवार को वह मर्दनपुर में भांजी की शादी में शामिल होने गया था। देर रात वहां से लौटते समय मर्दानपुर पतरसा पांडु नदी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह नदी किनारे गड्ढे में जा गिरा और उसकी बाइक पुल पर जा गिरी।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रविवार को न कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना देकर धर्मेंद्र को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शनिवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुरेंद्र ने बताया कि रविवार को सगे छोटे भाई रोहित की शादी है। इस कारण पुलिस को पोस्टमार्टम रविवार को न कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed