फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Eid Today Confluence of Devotion and Discipline Prayers Offered Twice at the Grand Eidgah

ईद आज: अकीदत और अनुशासन का संगम, बड़ी ईदगाह में दो बार अदा की गई नमाज, सड़कों पर नमाज न पढ़ने अपील का दिखा असर

Sat, 21 Mar 2026 09:32 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 21 Mar 2026 09:32 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर की बड़ी ईदगाह बेनाझाबर सहित प्रमुख मस्जिदों में शनिवार को दो पालियों में ईद की नमाज अदा की गई। शहर काजी की अपील पर नमाजियों ने सड़क के बजाय ईदगाह के भीतर ही नमाज पढ़ी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।

विज्ञापन
Kanpur Eid Today Confluence of Devotion and Discipline Prayers Offered Twice at the Grand Eidgah
बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ने के लिए उमड़ी नमाजियों की भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में रमजान के 30 रोजे शुक्रवार को पूरे हो गए और शनिवार को ईद मनाई जा रही है। बड़ी ईदगाह बेनाझाबर में ईद की नमाज दो बार अदा की जाएगी। पहली नमाज सुबह आठ बजे हुई, जबकि दूसरी सुबह 9:30 बजे पढ़ी गई। इसके साथ ही जिन जामा मस्जिदों में नमाजियों की अधिक भीड़ होती है। वहां भी दो बार ईद की नमाज अदा की जाएगी।

विज्ञापन

नमाजियों से अपील की गई है कि वे सड़क पर नमाज न पढ़ें और समय से पहले ईदगाह पहुंचें। वहीं शुक्रवार की शाम को लोगों ने पटाखे जलाकर ईद के आगमन की खुशियां मनाईं। ईदगाह कमेटियों के पदाधिकारियों ने शुक्रवार सुबह तैयारियों का जायजा लिया। यहां सफों के लिए चूने से निशान बनाए गए।

विज्ञापन

Kanpur Eid Today Confluence of Devotion and Discipline Prayers Offered Twice at the Grand Eidgah
बाबूपुरवा ईदगाह मैदान में नमाज अदा करते लोग - फोटो : amar ujala

समय की पाबंदी करें
बड़ी ईदगाह बेनाझाबर, ईदगाह चांदमारी कैंट ओमपुरवा, बगाही, मसवानपुर सहित अन्य स्थानों में साफ-सफाई की गई। जामा मस्जिदों और अन्य मस्जिदों में भी तैयारी पूरी की गई। शहर काजी हाफिज मामूर अहमद जामई ने नमाजियों से अपील की कि समय की पाबंदी करें और समय से पहले ईदगाह पहुंच जाएं, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

Kanpur Eid Today Confluence of Devotion and Discipline Prayers Offered Twice at the Grand Eidgah
बाबूपुरवा ईदगाह मैदान में नमाज अदा करते लोग - फोटो : amar ujala




घर लौटकर ही ईद की खुशियां साझा करें
लोगों से यह भी कहा गया कि पहली जमात में मस्जिद में जगह भर जाए, तो दूसरी जमात के लिए इंतजार करें और बाहर रास्ते में चादर बिछाकर नमाज न पढ़ें। नमाज अदा करने के बाद एक जगह लंबी भीड़ न लगाएं, घर लौटकर ही ईद की खुशियां साझा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed