फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Egg trader duped of Rs 3.30 crore FIR against eight people including coproducer of Taj Mahal film

Kanpur: अंडा कारोबारी से 3.30 करोड़ की ठगी का मामला, ताजमहल फिल्म के सह-निर्माता समेत आठ पर एफआईआर

Tue, 02 Dec 2025 02:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 02 Dec 2025 02:29 PM IST
सार

Kanpur News: बेकनगंज में अंडा कारोबारी मो. शोएब ने फिल्म ताजमहल के सह-निर्माता और टेनरी संचालक इरशाद आलम समेत आठ लोगों पर 3.30 करोड़ रुपये की जमीन धोखाधड़ी और 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Kanpur Egg trader duped of Rs 3.30 crore FIR against eight people including coproducer of Taj Mahal film
टेनरी संचालक और आठ लोगों पर एफआईआर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बेकनगंज में अंडा कारोबारी ने 3.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में वर्ष 2005 में रिलीज फिल्म ताजमहल के सह-निर्माता एवं टेनरी संचालक इरशाद आलम समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। धोखाधड़ी जमीन बेचने के नाम पर की गई। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 60 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गई।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस निवासी मो. शोएब ने पुलिस को बताया कि बेकनगंज नई सड़क पर उनका अंडे का थोक कारोबार है। उन्हें और उनके नई सड़क निवासी साथी फहद नसीम, उबैद नसीम को व्यापार में गोदाम और जमीन की आवश्यकता थी। इस पर रिक्की व रफी ने उनकी मुलाकात जाजमऊ गज्जूपुरवा हाल पता सिग्नेचर सिटी निवासी इरशाद आलम से कराई।

विज्ञापन

जमीन सरकार ने पहले ही अधिग्रहण कर रखी थी
इरशाद ने गज्जूपुरवा में जमीन दिखाते हुए 1.65 करोड़ रुपये में बेचने की बात कही। सौदा तय होने पर रुपये दे दिए। संपत्ति हस्तांतरित करने के बजाय जमीन की कीमत दोगुनी कर दी। आरोप है कि बड़ी रकम फंसी होने के कारण दोबारा 1.65 करोड़ रुपये दे दिए। इसके बाद भी बैनामा नहीं किया गया। जमीन के बारे में पता लगाने पर मालूम हुआ कि जमीन सरकार ने पहले ही अधिग्रहण कर रखी है।

विज्ञापन

तीन नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ एफआईआर
जब दिए हुए 3.30 करोड़ रुपये वापस मांगे, तो आरोपी अपने ने 13 सितंबर को साथी मो. उजैर व अन्य लोगों के साथ शॉप पर आकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित ने मामले की शिकायत सयुंक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय से की। बेकनगंज इंस्पेक्टर मो. मतीन के अनुसार तहरीर के आधार पर तीन नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed