फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Eating and drinking in plastic utensils invitation to diabetes study on 50 patients in Hallet

Kanpur: प्लास्टिक के बर्तन में खाना-पीना…डायबिटीज को दावत, हैलट में 50 रोगियों पर अध्ययन, सामने आया ये सच

Wed, 25 Jun 2025 11:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर
रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Jun 2025 11:29 AM IST
सार

Kanpur News: डॉ. गुप्ता ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर चूहों पर हुए शोध के नतीजे भी इसी तरह के आए हैं। प्लास्टिक के बर्तन में खाना रखने के बाद चूहों को खिलाया गया। इस खाने में बीपी-ए मिला हुआ था। जब चूहों की जांच की गई, तो उनका इंडोक्राइन सिस्टम डैमेज मिला और इंसुलिन रिसेस्टेंस हो गया था।

विज्ञापन
Kanpur Eating and drinking in plastic utensils invitation to diabetes study on 50 patients in Hallet
हैलट हॉस्पिट कानपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्लास्टिक की बोतल, टिफिन या और ऐसे ही किसी बर्तन में खाने की चीजों को न रखें। गर्म खाद्य पदार्थ तो प्लास्टिक के बर्तन में बिल्कुल न रखें। इससे असमय डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। प्लास्टिक से बिसफिनोल (बीपी-ए) नामक तत्व निकलकर खाने में मिलता है। इससे पैंक्रियाज की बीटा सेल को नुकसान होता है। इसके साथ ही शरीर में इंसुलिन रिसेस्टेंस बढ़ जाता है। व्यक्ति डायबिटीज का शिकार हो जाता है।

विज्ञापन

कम उम्र के लोगों में हो रही डायबिटीज के मद्देनजर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में एक अध्ययन किया गया। इसमें 25 से 30 साल आयु वर्ग के 50 रोगी शामिल किए गए। इन रोगियों की डायबिटीज छह महीने से साल भर कर अंदर पता चली। इतनी कम उम्र में टाइप-2 डायबिटीज का जब कारण खोजा गया तो बड़ी वजह प्लास्टिक का इस्तेमाल निकला।

विज्ञापन

रोगियों का पूरा इंडोक्राइन सिस्टम प्रभावित हो गया
अध्ययन के अगुवा और इंडोक्रोनोलॉजी क्लीनिक प्रभारी डॉ. विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि इन रोगियों के खून और पेशाब की जांच कराई गई। इसमें बीपी-ए तत्व का लेवल बहुत अधिक निकला। इसकी वजह से इंसुलिन रिसेस्टेंस बढ़ा। बीपी-ए का बुरा असर रोगियों के पैंक्रियाज पर आया। इससे पैंक्रियाज की बीटा सेल नष्ट होने लगीं। उन्होंने बताया कि रोगियों का पूरा इंडोक्राइन सिस्टम प्रभावित हो गया। इंसुलिन बनना कम हो गया। इसके अलावा इंसुलिन का कार्य भी सुस्त पड़ गया।

विज्ञापन

बीपी-ए का लेवल और अधिक बढ़ जाता है
उन्होंने बताया कि प्लास्टिक की पैकिंग में आने वाली चीजों को खाने से भी यही नुकसान होगा। प्लास्टिक के बर्तन में गर्म खाने की चीजों को रखने से बीपी-ए का लेवल और अधिक बढ़ जाता है। बीपी-ए का दुष्प्रभाव पैंक्रियाज के अलावा लिवर और गुर्दों पर भी आता है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि पहले चरण के अध्ययन के बाद अब इस पर और विस्तृत शोध किया जाएगा। अब इसी आयु वर्ग के 400 रोगियों पर शोध करेंगे।

विज्ञापन

चूहों में भी आए ऐसे ही लक्षण

डॉ. गुप्ता ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर चूहों पर हुए शोध के नतीजे भी इसी तरह के आए हैं। प्लास्टिक के बर्तन में खाना रखने के बाद चूहों को खिलाया गया। इस खाने में बीपी-ए मिला हुआ था। जब चूहों की जांच की गई, तो उनका इंडोक्राइन सिस्टम डैमेज मिला और इंसुलिन रिसेस्टेंस हो गया था।

किशोरों को भी हो रही है डायबिटीज

किशोरों को भी टाइप-2 डायबिटीज हो रही है। शहर के विभिन्न डॉक्टरों के यहां इनका इलाज चल रहा है। बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि अव्यवस्थित दिनचर्या, खानपान, व्यायाम की कमी, मोटापे की वजह से किशोरों को डायबिटीज की दिक्कत हो रही है। रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed