फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: E-rickshaw drivers without QR became chaotic, chaos everywhere

Kanpur: अराजक हुए बिना क्यूआर वाले ई-रिक्शा चालक, जगह-जगह हंगामा

Mon, 21 Jul 2025 08:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Jul 2025 08:05 PM IST
सार

Kanpur News: सोमवार को पूरे शहर में ई-रिक्शा चालकों की अराजकता दिखी। पुलिस ने एक हफ्ते में अभियान चलाकर 400 से ज्यादा ई-रिक्शे सीज किए।

विज्ञापन
Kanpur: E-rickshaw drivers without QR became chaotic, chaos everywhere
हंगामा करते ई-रिक्शा चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के यातायात को सुगम बनाने में बाधक बने ई-रिक्शाें पर अंकुश लगाने की पुलिस की अच्छी पहल का विरोध शुरू हो गया है। अवैध रूप से चल रहे बिना क्यूआर कोड वाले ई-रिक्शों को पुलिस ने सीज करना शुरू किया तो चालकों ने सोमवार को हड़ताल करते हुए शहर में जगह-जगह हंगामा और प्रदर्शन किया। ई-रिक्शा एसोसिएशन ने हड़ताल का समर्थन किया है। शहर की सड़कों पर बेतरतीब दौड़ रहे ई-रिक्शा चालकों को यातायात का पाठ पढ़ाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने पहल की है।
विज्ञापन

Kanpur: E-rickshaw drivers without QR became chaotic, chaos everywhere
ई-रिक्शा चालकों की अराजकता - फोटो : अमर उजाला
इसमें ई-रिक्शों के पंजीकरण से लेकर उनके रूट निर्धारण तक की व्यवस्था शामिल है। इसके अंतर्गत ई-रिक्शों को उनके रूट के अनुसार क्यूआर कोड दिए गए हैं। पुलिस का मानना है कि बिना क्यूआर कोड वाले ई-रिक्शे अवैध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: E-rickshaw drivers without QR became chaotic, chaos everywhere
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इनसे यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है, क्योंकि इसे चलाने वाले व्यक्ति का पुलिस के पास डाटा नहीं है। सोमवार को अभियान के विरोध में ई-रिक्शा चालकों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

Kanpur: E-rickshaw drivers without QR became chaotic, chaos everywhere
ई-रिक्शा चालकों की अराजकता - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कार्रवाई से नाराज ई-रिक्शा चालकों ने सड़कों पर चल रहे दूसरे ई-रिक्शों को जबरन रोककर सवारियों को उतार दिया। कुछ सवारियों ने इनकी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान कुछ चालक क्यूआर का विरोध करते रहे तो कुछ पुलिसकर्मियों से इस बारे में जानकारी लेते दिखे।

जिन लोगों के दस्तावेज पूरे नहीं हैं, वही विरोध कर रहे हैं। अन्य चालकों को कोई आपत्ति नहीं है। पंजीकरण और क्यूआर कोड वितरण के लिए काउंटरों की संख्या को दोगुना कर दिया गया है।- रविंद्र कुमार, डीसीपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed