{"_id":"6206160b6d0b760f3f67e15f","slug":"kanpur-e-bus-road-accident-six-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ई-बस से फिर हादसा, सात लोग घायल, एक गंभीर, तीन दिन परिचालन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ई-बस से फिर हादसा, सात लोग घायल, एक गंभीर, तीन दिन परिचालन बंद
Fri, 11 Feb 2022 01:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:25 PM IST
सार
कानपुर में ई-बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें सात लोग घायल हो गए जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
कानपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में टाटमिल चौराहे पर एक बार फिर बेकाबू हुई ई-बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे ट्रैफिक सिग्नल हरा होते ही चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया लेकिन रोक नहीं पाया। बस छह से आठ वाहनों को चपेट में लेती हुई 20 मीटर दूर डिवाइड से टकराकर रुकी।
विज्ञापन
हादसे में वाहन सवार सात लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के निजी अस्पताल भेजा गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे हैलट में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद राहगीर ई-बस चालक को पीटने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद ई-बसों के परिचालन पर तीन दिनों की रोक लगा दी है। इस दौरान सभी ई-बसों की फिटनेस चेक होगी। ड्राइवरों को पुन: ट्रेनिंग दी जाएगी। देर शाम पुलिस ने ई- बस चालक अतर सिंह को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सुबह 10:52 बजे सवारियों से भरी ई-बस यशोदा नगर की ओर से टाटमिल चौराहे की ओर आ रही थी। सिग्नल लाल होने के चलते चालक ने बस को रोक दिया। बस के आगे 50 से अधिक वाहन पहले से सिग्नल पर रुके हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही सिग्नल हरा हुआ।
चालक ने ई-बस की रफ्तार बढ़ा दी। बस अपने आगे खड़े बाइक, स्कूटी, टेंपो समेत अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार बर्रा जरौली फेज-1 निवासी संतोष (48), बाइक सवार साकेत नगर निवासी इंद्रपाल सिंह (30), बाइक सवार बर्रा तात्याटोपे नगर निवासी दीपक द्विवेदी (25), टेंपो सवार बाबूपुरवा निवासी हसीना (35), स्कूटी सवार रतनलाल नगर निवासी अभिषेक गुप्ता (33), बाबूपुरवा अजीतगंज निवासी अर्सलान (20), स्कूटी सवार नया पुरवा निवासी मोहन वर्मा घायल हो गए।
मोहन ने ही रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुरियर कंपनी के कर्मी संतोष का दायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्हें निजी अस्पताल से हैलट रिफर किया गया हैै। गुस्साई भीड़ ने ई-बस चालक नर्वल टौंस निवासी अतर सिंह को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
मोहन ने ही रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुरियर कंपनी के कर्मी संतोष का दायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्हें निजी अस्पताल से हैलट रिफर किया गया हैै। गुस्साई भीड़ ने ई-बस चालक नर्वल टौंस निवासी अतर सिंह को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
हादसे के बाद चौराहे पर भीषण जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवा कर करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने परिचालक अरविंद कुमार से पूछताछ की है। बाबूपुरवा थाने में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
डॉक्टरों ने सभी छह घायलों की जान खतरे से बाहर बताई है। चालक को गिरफ्तार किया गया है। एडीएम सिटी व डीसीपी ट्रैफिक के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया गया है।- विजय सिंह मीणा, पुलिस कमिश्नर