फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: During checking, 54 cattle found in a container, two arrested

Kanpur: चेकिंग के दौरान डाक पार्सल लिखे कंटेनर में निकले 54 मवेशी, दो गिरफ्तार

Tue, 19 Mar 2024 09:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Mar 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: During checking, 54 cattle found in a container, two arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में चकेरी पुलिस ने अहिरवां के दोसड़का पुल के पास चेकिंग के दौरान डाक पार्सल लिखे एक कंटेनर से 54 मवेशी बरामद किए। वाहन सवार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मवेशियों को कटने के लिए बिहार से उन्नाव के स्लाटर ले जाया जा रहा था। कंटेनर चालक ने पुलिस को देख एक सिपाही पर वाहन चढ़ाने का भी प्रयास किया। वहीं, कंटेनर मालिक पुलिस देख पहले ही वाहन से उतर कर फरार हो गया।
विज्ञापन


चकेरी थाने में मंगलवार को डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अहिरवां पुल के पास चेकिंग शुरू की। डाक पार्सल लिखे हुए आ रहे एक कंटेनर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। अहिरवां चौकी के सिपाही बंटी कुमार पर कंटेनर चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


चालक दोसड़का पुल की ओर भाग निकला। पुलिस टीम ने कंटेनर का पीछा किया और करीब 400 मीटर दूर उसे पकड़ लिया। कंटेनर को खोलकर देखा गया तो अंदर 54 ठूंसकर भरे गए 54 मवेशी मिले। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुरादाबार के मनाठेर भागनपुर निवासी मुस्तफा हुसैन और बिहार के शामली निवासी तौफीक के रूप में हुई। दोनों ने पूछताछ में बताया कि कंटेनर में वाहन स्वामी मुरादाबाद के मनाठेर भीगनपुर निवासी नसीम भी सवार था, जो पुलिस देखकर भाग निकला। कंटेनर में डाक पार्सल लिखवाकर चलने के कारण उन्हें पुलिस नहीं पकड़ती थी। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी व पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्जकर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथित पत्रकारों का सहयोग, जल्द होगा खुलासा
डीसीपी पूर्वी ने बताया कि मवेशियों की स्लाटर हाउस में सप्लाई करने में पूरा संगठित गिरोह काम कर रहा है, जिसमें कई कथित पत्रकार भी शामिल हैं। इनके सहयोग से ही काम होता है। अधिकारी के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में कई कथित पत्रकारों के नाम सामने आए हैं। जांच कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed