फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Dumper Approaching from Wrong Direction Collides with Motorcycle; One Dead

Kanpur: विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, एक की माैत, दूसरा घायल

Thu, 04 Jun 2026 08:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 04 Jun 2026 08:31 PM IST
सार

हादसा पनकी हाईवे गैस प्लांट के पास हुआ। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। डंपर का चालक मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
Kanpur: Dumper Approaching from Wrong Direction Collides with Motorcycle; One Dead
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पनकी थानाक्षेत्र में इंडियन ऑयल गैस प्लांट के पास बुधवार को हाईवे पर विपरीत दिशा में आ रहे नगर निगम के डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे का एक सीसी फुटेज सामने आया। हादसे के बाद डंपर का चालक भाग निकला।

विज्ञापन


रेउना के कौरी कटरी कौरऊ गांव निवासी रामआसरे के अनुसार, परिवार में पत्नी मुन्नी, पांच बेटे और तीन बेटियां हैं। सबसे छोटा बेटा राजन (30) ट्रांसपोर्ट नगर स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बड़े भाई दीप कुमार के अनुसार, बुधवार दोपहर तीन बजे राजन अपने साथी भूरा के साथ डीजल लेने निकला था। भूरा बाइक चला रहा था जबकि राजन पीछे बैठा था। इंडियन ऑयल गैस प्लांट चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे नगर निगम के डंपर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को हैलट भिजवाया। वहां राजन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि भूरा का इलाज चल रहा है। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहां पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसा कैद हुआ है उसके माध्यम से पता लगाया जा रहा है कि चालक किस ओर भागा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed