फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Due to monkeys wall of house collapsed roof caved in three injured after buried under debris

Kanpur: बंदरों के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरी, छत धंसी…मलबे में दबकर तीन घायल, उर्सला में भर्ती

Wed, 12 Nov 2025 10:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Nov 2025 10:17 AM IST
सार

Kanpur News: बादशाहीनाका क्षेत्र स्थित नौघड़ा में एक जर्जर मकान के तीसरे फ्लोर पर बंदरों द्वारा दीवार गिरा देने से छत धंस गई। इसके मलबे में दबकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Kanpur Due to monkeys wall of house collapsed roof caved in three injured after buried under debris
बंदरों के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बुधवार सुबह करीब सात बजे बादशाहीनाका क्षेत्र के नौघड़ा में एक जर्जर मकान की दीवार गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तीसरे फ्लोर पर बने कमरे की दीवार बंदरों द्वारा गिरा देने से छत धंस गई।

विज्ञापन

इस हादसे में कमरे में रहने वाले तीन लोग मलबे में दब गए। घायलों में अर्चना गुप्ता (52), पवन गुप्ता (60)और भूमि गुप्ता (22) शामिल हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुaचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन

Kanpur Due to monkeys wall of house collapsed roof caved in three injured after buried under debris
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

एक की हालत गंभीर
पुलिस ने घायलों को मलबे से निकालकर तुरंत उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। यह घटना जर्जर इमारतों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed