फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Drunken youths create ruckus and fight in a restaurant, five injured

Kanpur: नशे में धुत युवकों का रेस्टोरेंट में बवाल व मारपीट, पांच घायल

Sun, 01 Jun 2025 10:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 10:29 PM IST
सार

Kanpur News: वीआईपी रोड स्थित सिविल लाइंस के बैठक रेस्टोरेंट में नशे में धुत युवकों ने रेस्टोरेंट में बवाल किया। बर्थ डे पार्टी के बाद बिल भुगतान न करने पर विवाद हुआ।

विज्ञापन
Kanpur: Drunken youths create ruckus and fight in a restaurant, five injured
रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस के बैठक रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट में शनिवार देर रात नशे में धुत युवकों ने जमकर बवाल किया। वहां के कर्मचारियों को रॉड और बेल्ट लेकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। करीब एक घंटे तक चले मारपीट और तोड़फोड़ के घटनाक्रम में तीन कर्मचारी और दो युवक घायल हो गए। यह विवाद बर्ड डे पार्टी के बाद बिल भुगतान न करने को लेकर हुआ। पुलिस ने आठ युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। युवक रसूखदार और संभ्रांत परिवारों के हैं।
विज्ञापन


सिविल लाइंस निवासी नितिन गुप्ता का डीजी गर्ल्स कॉलेज के सामने रेस्टोरेंट है। उन्होंने बताया कि शनिवार को आजाद नगर निवासी आदित्य त्रिपाठी और उसके दोस्त लाल बंगला निवासी पीयूष जायसवाल ने रेस्टोरेंट में दो कमरे बुक कराए थे। शनिवार रात करीब आठ बजे दोनों 8-10 दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी मनाने पहुंचे। इस दौरान उन लोगों ने रेस्टोरेंट के तीसरे तल पर स्थित कमरा नंबर 305 में जमकर शराब पी। आरोप है कि देर रात करीब डेढ़ बजे वह लोग रेस्टोरेंट से निकलने लगे तो वेटर ने उन लोगों से बिल का भुगतान करने के लिए कहा तो वह लोग गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर वेटर का कॉलर घसीटकर ऊपर तक पहुंच दिखाने की धमकी देने लगे। रिसेप्शन के पास खड़े रेस्टोरेंट के पार्टनर मनीष अग्रवाल ने उन्हें टोका तो नशे में धुत युवकों ने उनसे अभद्रता कर दी। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर बेसमेंट की ओर भागे। बवाल बढ़ने पर होटल के और कर्मचारी आ गए। उन लोगों ने बिल अदा कर जाने के लिए कहा तो नशे में धुत युवकों ने रॉड, डंडे और बेल्टों से कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। आपा खोए आरोपियों ने बेसमेंट में लगे शीशे, फ्लॉवर पॉट, मेज, कप, शराब की बोतलें तोड़फोड़ कर फैला दीं। रेस्टोरेंट मालिक ने मुख्य चैनल गेट बंदकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालटोली इंस्पेक्टर जसंवत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बवाल मचा रहे आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों से भी अभद्रता की। पुलिस ने पांच युवकों हिरासत में ले लिया। रविवार दोपहर एसीपी कर्नलगंज टीबी सिंह ने रेस्टोरेंट मालिक से घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। उन्होंने बताया कि आठ नामजद के खिलाफ मारपीट और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है, जबकि दो कर्मचारी और पांच अन्य युवकों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।

Kanpur: Drunken youths create ruckus and fight in a restaurant, five injured
रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
युवकों संग कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई
सिविल लाइंस के रेस्टोरेंट में हुए बवाल में पुलिस ने आरोपी युवकों के साथ होटल कर्मचारियों को नहीं बख्शा। एसीपी कर्नलगंज टीबी सिंह ने बताया कि होटल के कर्मचारी बृजेश उर्फ विजय यादव की तहरीर पर चकेरी निवासी काशी गुप्ता, अभिषेक यादव, प्रशांत यादव, पीयूष जायसवाल, रणवीर सिंह, निहाल प्रभाकर, आजाद नगर निवासी आदित्य त्रिपाठी और कौशलपुरी निवासी निखिल सेतपाल के खिलाफ मारपीट और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं निहाल गुप्ता, प्रद्युम्न ओमर, कुनाल वर्मा, कुशाग्र गुप्ता, नितिन गुप्ता समेत रेस्टोरेंट के कर्मचारी सोनू और धीरू पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

 

Kanpur: Drunken youths create ruckus and fight in a restaurant, five injured
रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस दबाती रही मामला
हाईप्रोफाइल मामला होने से पुलिस घटना को दबाने का प्रयास करती रही, लेकिन बवाल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed