{"_id":"674c6204591b24937e04c081","slug":"kanpur-drunken-husband-beats-elderly-wife-burns-her-with-cigarette-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शराब के नशे में पति ने बुजुर्ग पत्नी को जमकर पीटा, सिगरेट से दागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शराब के नशे में पति ने बुजुर्ग पत्नी को जमकर पीटा, सिगरेट से दागा
Sun, 01 Dec 2024 06:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 01 Dec 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
सनिगवां निवासी युवती ने बाबूपुरवा थानाक्षेत्र के रेलवे साउथ कालोनी निवासी बुजुर्ग पिता पर वृद्धा मां को जमकर पीटने का आरोप लगा है। बाबूपुरवा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काशीराम कालोनी निवासी शबनम के मुताबिक पिता सलीम शराब के आदी हैं। वह अक्सर शराब पीकर घर आते हैं। 62 साल की बुजुर्ग मां शराब पीने का विरोध करती है तो पिता मां के संग मारपीट करते हैं।
29 नवंबर की रात दो बजे पिता शराब पीकर घर आए। मां ने विरोध किया तो गुस्साए पिता ने उन्हें जमकर पीटा। मारपीट की वजह से मां के जबड़े और आंख में गहरी चोटें आईं और खून निकलने लगा। साथ ही उनके शरीर में आंतरिक रक्तस्राव होने लगा। इतने से भी मन नहीं भरा तो बुजुर्ग ने सिगरेट से पत्नी के पैरों को कई जगह दाग दिया। शबनम ने बताया कि मां ने फोन कर सूचना देने पर वह घर पहुंची और हैलट में भर्ती कराया। शबनम का आरोप है कि पिता मां को जान से मारने की धमकी देता है। बर्रा थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की बेटी की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कर ली गई है।