फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Drunk people misbehaved with the constable who arrived on the information of dispute

Kanpur: विवाद की सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल से नशेबाजों ने की अभद्रता, मोबाइल तोड़ा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 24 Jul 2024 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Jul 2024 11:08 PM IST
सार

Kanpur News: बिठूर थानाक्षेत्र में विवाद की सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल से अभद्रता का मामला सामने  आया है। नशेबाजों ने कांस्टेबल का मोबाइल तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Kanpur: Drunk people misbehaved with the constable who arrived on the information of dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिठूर थानाक्षेत्र में विवाद की सूचना पर मौके पर जा रहे कांस्टेबल से नशेबाजों ने अभद्रता करते हुए गालीगलौज की। विरोध पर मोबाइल हाथ से छीनकर तोड़ दिया। सिपाही ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीआरवी 4753 में तैनात कांस्टेबल राजेंद्र सिंह के अनुसार 21 जुलाई को वह सहकर्मी श्रवण कुमार तिवारी के साथ ड्यूटी पर तैनात थे।

विज्ञापन


विवाद की सूचना पर वह नारामऊ जा रहे थे। रास्ते में दास पेट्रोल पंप पहुंचे ही थे कि सीतापुर के भट्टापुर निवासी सूर्यनारायण, काकादेव के गीतानगर निवासी संदीप सोनी उर्फ अभिषेक सोनी व अर्पित वर्मा शराब के नशे में विवाद कर रहे थे। तीनों को टोका तो उन्होंने दोनों को रोक लिया और गालीगलौज व धक्का-मुक्की करने लगे। राजेंद्र ने वीडियो बनाना चाहा तो नशेबाजों ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। साथ ही गाली गलौज कर धमकी देते हुए भाग निकले। बिठूर इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि कांस्टेबल की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed