फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Drunk drunken man beat up mother-daughter by indecent, accused inspector suspended

कानपुर: शराब के नशे में धुत दरोगा ने मां-बेटी से अभद्रता कर पीटा, आरोपी दरोगा निलंबित किया गया

Sun, 12 Sep 2021 08:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 12 Sep 2021 08:01 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Drunk drunken man beat up mother-daughter by indecent, accused inspector suspended
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के रतनपुर गोविंद चौराहे के पास शुक्रवार रात नशे में धुत दरोगा ने युवती और उसकी मां पर अश्लील टिप्पणी की। विरोध पर दोनों को पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरोगा श्यामवीर सिंह को हिरासत में लिया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी दरोगा पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। रतनपुर निवासी मां-बेटी शुक्रवार रात करीब नौ बजे सब्जी लेने के लिए घर से निकली थीं। उनका आरोप है कि गोविंद चौराहे के पास ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में दरोगा श्यामवीर सिंह अपने साथियों संग बैठा था।
विज्ञापन


वह उनको देखकर कमेंट करने लगा। दरोगा नशे में धुत था। जब दोनों ने विरोध किया तो दरोगा उनको मारने-पीटने लगा। राहगीरों ने यह देखकर बीचबचाव किया। किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसमें दरोगा मारपीट करते दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि दरोगा पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वर्तमान में वह कानपुर देहात में ट्रैफिक पुलिस में तैनात है। इस संबंध में कानपुर देहात पुलिस को रिपोर्ट भेज दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed