फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Drug Traffickers Nabbed in Operation White Powder Three Arrested, Including  Woman

Kanpur: ऑपरेशन व्हाइट पाउडर में नपे नशे के सौदागर, महिला समेत तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में चरस-गांजा बरामद

Sun, 19 Apr 2026 02:02 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 19 Apr 2026 02:02 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर पुलिस ने ऑपरेशन व्हाइट पाउडर के तहत महिला सहित तीन शातिर तस्करों को चरस और गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Kanpur Drug Traffickers Nabbed in Operation White Powder Three Arrested, Including  Woman
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन व्हाइट पाउडर के तहत मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अनीता सोनकर, सूरज सोनकर उर्फ नाटू और कौशल सोनकर को दबोचकर उनके कब्जे से 512 ग्राम चरस, दो किलो से अधिक गांजा और आठ हजार रुपये से ज्यादा नकदी बरामद की है।

विज्ञापन

बरामद नकदी को नशे के कारोबार से जुड़ा माना जा रहा है। जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपियों पर पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, कौशल और सूरज पूर्व में मादक पदार्थों की बिक्री के मामलों में जेल भी जा चुके हैं। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आरोपियों के अन्य सदस्यों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed