{"_id":"6ab556edd588a5621808d315","slug":"kanpur-drug-department-to-file-police-complaint-in-fake-vaccine-case-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नकली वैक्सीन मामले में अब पुलिस से शिकायत करेगा ड्रग विभाग, दुकानदारों की गैरमौजूदगी पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नकली वैक्सीन मामले में अब पुलिस से शिकायत करेगा ड्रग विभाग, दुकानदारों की गैरमौजूदगी पर कसा शिकंजा
Thu, 24 Sep 2026 10:29 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
सील दुकान के बाहर खड़े ड्रग विभाग के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सामने आए नकली दवाओं और वैक्सीन के गंभीर मामले में अब ड्रग विभाग की कार्रवाई और सख्त हो गई है। बिरहाना रोड स्थित न्यू आरजे एजेंसी और एलेक्सा से जुड़े तार के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
दिनभर कॉल करते रहे अधिकारी, टीम तैनात रही पर नहीं पहुंचे संचालक
बृहस्पतिवार को ड्रग विभाग की टीम पूरे दिन दुकानों और संबंधित परिसरों की निगरानी के लिए मौके पर तैनात रही। अधिकारियों ने संबंधित दवा विक्रेताओं और संचालकों को जांच में शामिल होने और दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए लगातार फोन किए, लेकिन कोई भी कारोबारी सामने नहीं आया। संचालकों द्वारा जांच में सहयोग न करने और अनुपस्थित रहने के बाद विभाग ने वैधानिक कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक आयुक्त (ड्रग) गोविंद गुप्ता ने स्पष्ट किया कि विभाग इस फर्जीवाड़े की पूरी तह तक जांच कर रहा है। उन्होंने कहा, दबाव बनाए जाने के बाद आसपास के लोगों पर इसका असर दिखा है। 'एलेक्सा' के संचालक तरणदीप और न्यूज आरजे एजेंसी की प्रोपराइटर बलजीत कौर को शुक्रवार को जांच कराने के लिए बुलाया गया है। यदि वे कल जांच के लिए उपस्थित नहीं होते हैं, तो विभाग बिना किसी देरी के मामले की सीधी सूचना पुलिस को देगा और एफआईआर दर्ज कराकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारियों के अनुसार, नकली वैक्सीन की खरीद-बिक्री के इस नेटवर्क में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के हस्तक्षेप से दस्तावेजों की बरामदगी और फरार संचालकों पर नकेल कसना आसान हो जाएगा। विभाग के अधिकारियों को शक है कि अभी बिरहाना रोड के और भी व्यापारी इस तरह का के कारोबार में संलिप्त हो सकते हैं। दरअसल दिल्ली में नकली एंटीरैबीज वैक्सीन अभयरब पकड़ी गई थी, जिसका कनेक्शन कानपुर से था। पता चला था कि यहां न्यू आर जे एजेंसी से इसकी सप्लाई की गई है, जिसे लेकर सोमवार को टीम ने छापा मारा और फर्म बंद कराई। बुधवार को टीम ने दोनों फर्में सील कर दीं, लेकिन संचालक नहीं मिले। टीम अब दस्तावेजों को लेकर उनका इंतजार कर रही है।