फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Driver's Body Found in Canal 56 Hours After Bidhanu Bus Accident Family Members Stage Road Blockade

Kanpur: बिधनू नहर बस हादसे में नया मोड़, 56 घंटे बाद साढ़ में मिला चालक का शव, परिजनों का हंगामा

Sat, 09 May 2026 08:27 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 09 May 2026 08:27 PM IST
सार

Kanpur News: बिधनू क्षेत्र के पास गुरुवार को मजदूरों से भरी निजी बस नहर पुल से नीचे गिर गई थी। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे 19 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। उस समय बिधनू पुलिस ने बताया था कि बस चालक हादसे के दौरान नहर में कूदकर फरार हो गया है।

विज्ञापन
Kanpur Driver's Body Found in Canal 56 Hours After Bidhanu Bus Accident Family Members Stage Road Blockade
नहर किनारे मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिधनू के नहर पुल में बीते गुरुवार को मजदूरों से भरी निजी बस गिरने के मामले में एक नया और दर्दनाक मोड़ आ गया है। हादसे के बाद से लापता बस चालक का शव लगभग 56 घंटे बाद साढ़ इलाके की रामगंगा नहर में झाड़ियों में फंसा हुआ मिला है। चालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

पुलिस के दावे निकले फेल

हादसे के वक्त बिधनू पुलिस ने दावा किया था कि बस का चालक मौके से कूदकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी की बात कह रही थी, लेकिन शनिवार को उसका शव साढ़ इलाके में बहकर आने से पुलिसिया दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के दौरान चालक भी बस के साथ ही नहर में बह गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर भारी तनाव, परिजनों का हंगामा

शव मिलने की सूचना पर मृतक के बेटे और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए शव को नहर से बाहर निकालने से रोक दिया है। उनकी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और उचित मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन

पुलिस बल तैनात

मौके की गंभीरता को देखते हुए साढ़ पुलिस भारी बल के साथ तैनात है। पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सके। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

क्या था मामला?

बता दें कि बीते गुरुवार को बिधनू में मजदूरों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी थी। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 19 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन चालक का कहीं पता नहीं चल सका था। अब 56 घंटे बाद उसकी लाश मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed