फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Driver crushed to death between two trucks; video goes viral

कानपुर: दो ट्रकों के बीच दबकर चालक की मौत, वीडियो वायरल, जानबूझकर कुचलने का आरोप

Mon, 26 Oct 2026 04:42 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 26 Oct 2026 04:42 PM IST
सार

ट्रक की सफाई के दौरान दूसरे चालक ने गाड़ी बढ़ा दी। दबकर चालक की मौत हो गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Kanpur: Driver crushed to death between two trucks; video goes viral
बब्लू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रक की सफाई कर रहे बब्लू (35) की दो ट्रकों के बीच दबकर मौत हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे ट्रक के चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे बब्लू दोनों वाहनों के बीच फंस गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। परिजन ने उसे जानबूझकर कुचलने का आरोप लगाया है।  बब्लू ने शादी नहीं की थी। वह अपनी भतीजी को पढ़ाकर उसकी शादी करना चाहता था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह बब्लू ट्रक की सफाई कर रहा था। इसी दौरान पास खड़े दूसरे ट्रक के चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। बब्लू दोनों ट्रकों के बीच दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर चालक से गाड़ी पीछे करने को कहा। ट्रक पीछे होने पर बब्लू जमीन पर गिर पड़ा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद दूसरा चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वायरल वीडियो में युवक दोनों ट्रकों के बीच फंसा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


ट्रक पीछे होने पर वह जमीन पर गिर जाता है। परिजनों ने आरोप लगाया कि बब्लू को जानबूझकर कुचला गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी। हमीरपुर के सुमेरपुर निवासी रामबाबू महाराष्ट्र में नौकरी करते हैं। परिवार में पिता मलखान और भाई बब्लू व राजू हैं। रामबाबू के मुताबिक, बब्लू ट्रक चालक था। करीब एक महीने पहले हाथ में चोट लगने के कारण वह घर आया था। इसके बाद काम पर जाने की बात कहकर निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को कानपुर में हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि बब्लू अविवाहित था। परिवार के लोग उसे शादी करने के लिए कहते थे, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। उसने अपने बड़े भाई की बेटी मोहनी को गोद ले रखा था। वह उसकी पढ़ाई का खर्च उठाता था और उसे पढ़ाकर उसकी शादी करना चाहता था। परिवार के मुताबिक, बब्लू का सपना था कि वह खुद मेहनत करके मोहनी का भविष्य संवारेगा और उसकी शादी भी कराएगा। कलक्टरगंज थाना प्रभारी संतोष सिंह के मुताबिक, दो ट्रकों के बीच फंसने से युवक की मौत हुई है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed