फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Drain cleaning begins in Sarsaul market shopkeepers express gratitude to Amar Ujala

Kanpur: सरसौल बाजार में नालियों की सफाई शुरू, दुकानदारों ने ली राहत की सांस्र व्यापारी बोले- अमर उजाला का आभार

Sun, 19 Jul 2026 01:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 19 Jul 2026 01:16 PM IST
सार

Kanpur News: सरसौल बाजार में नालियों के ओवरफ्लो होने और सड़कों पर फैल रही गंदगी को लेकर व्यापारियों की परेशानी पर खबर प्रकाशित की गई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए विभाग हरकत में आया और रविवार को बाजार की सफाई शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
Kanpur Drain cleaning begins in Sarsaul market shopkeepers express gratitude to Amar Ujala
सरसौल बाजार में नालियों की सफाई - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नरवल तहसील के सरसौल बाजार में नालियों के ओवरफ्लो होने से पिछले कई दिनों से गंदगी और बदबू का आलम था। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था, जिससे ग्राहक आने से कतरा रहे थे और दुकानदार दुर्गंध के बीच व्यापार करने को मजबूर थे।

विज्ञापन

गंदगी के चलते बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया था। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए विभाग हरकत में आया और रविवार को रोस्टर लगवाकर सरसौल बाजार की सफाई शुरू करा दी गई।  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के महामंत्री रजत पांडेय ने बताया कि इस संबंध में कई बार लिखित और मेल से शिकायत की गई थी।

विज्ञापन

Kanpur Drain cleaning begins in Sarsaul market shopkeepers express gratitude to Amar Ujala
सरसौल बाजार में नालियों की सफाई - फोटो : amar ujala




पहले ही सफाई करा दी जाती, तो विभाग की फजीहत नहीं होती
उन्होंने कहा कि अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद तत्काल सफाई शुरू हुई, इसके लिए सभी व्यापारी अमर उजाला का धन्यवाद करते हैं। जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि यदि शिकायत के समय ही सफाई करा दी जाती, तो विभाग की फजीहत नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed