{"_id":"675155cc5526fbdb2807a8e5","slug":"kanpur-double-murder-kamini-wanted-to-marry-someone-else-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर डबल मर्डर: दूसरे से शादी करना चाहती थी कामिनी, मां बोली- बेटे ने आक्रोश में उठाया गलत कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर डबल मर्डर: दूसरे से शादी करना चाहती थी कामिनी, मां बोली- बेटे ने आक्रोश में उठाया गलत कदम
Thu, 05 Dec 2024 12:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:57 PM IST
सार
कानपुर के चकेरी के फ्रेंड्स कालोनी में अवैध संबंधों के शक में पत्नी और उसे बचाने आई सास की हत्या के मामले में चुन्नीगंज स्थित ईसाई कब्रिस्तान में पत्नी व सास का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
Kanpur Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चकेरी के फ्रेंड्स कॉलोनी कॉलोनी में अवैध संबंध के शक में पत्नी और उसका साथ देने पर सास की हत्या करने के आरोपी जोसेफ की मां लुइस मैरी बुधवार को शहर पहुंची। पहले वह घटना में मारी गई बहू कामिनी और समधन पुष्पा के चुन्नीगंज स्थित ईसाई कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार में शामिल हुई। इसके बाद मैरी ने कहा कि कामिनी बेटे को बुलंदशहर में छोड़कर अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। इस आक्रोश में यह घटना हुई।
हालांकि, उन्होंने बेटे के कदम को गलत बताया। बता दें, एक दिसबंर की रात चकेरी फ्रेंडस कालोनी निवासी जोसेफ ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी कामिनी और बेटी का पक्ष ले रही सास पुष्पा की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी थी। मौके पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। चर्च से पास्टर की अनुमति पत्र न मिल पाने की वजह से मंगलवार को अंतिम संस्कार नहीं हो सका था। बुधवार को दोनों परिवारों की उपस्थिति में चुन्नीगंज स्थित ईसाई समुदाय के रीति से अंतिम संस्कार हुआ।