Kanpur Double Murder: कोमल को लेकर आइसोलेशन बैरक में भीड़े दोनों भाई, बंदी रक्षकों ने मामला शांत कराया
कानपुर में दंपती हत्याकांड में पुलिस ने दोनों भाइयों को रिमांड पर लिया हुआ है। इस दौरान आइसोलेशन बैरक में कोमल को लेकर दोनों भाई भिड़ गए। वहां माजैदू बंदी रक्षकों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बर्रा के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में हुए मुन्नालाल उत्तम और राजदेवी की हत्या में आरोपी दोनों भाई राहुल और रोहित पुलिस कस्टडी रिमांड के बाद जब जेल भेजे गए, तो वह बैरक में झगड़ पड़े। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया। बंदी रक्षकों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। इसके दोनों आपस में बातचीत करने लगे।
रविवार को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद बर्रा पुलिस ने सैन्यकर्मी राहुल और उसके भाई रोहित को जेल भेज दिया था। मौजूदा समय में दोनों को वर्तमान में आइसोलेशन बैरक में रखा गया है । पुलिस कस्टडी रिमांड के बाद जब दोनों वापस जेल पहुंचे, तो कोमल उर्फ आकांक्षा को लेकर आपस में विवाद करने लगे।
राहुल ने रोहित से कहा कि तुमने वह किया जो किसी भाई को शोभा नहीं देता। इस पर रोहित ने कहा कि तुमने ही करने को कहा था मैं क्या करता। इसके बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। दोनों की आवाज तेज हुई तो वहां मौजूद बंदी रक्षकों ने दोनों को डांट फटकार कर अलग किया।
इसके साथ ही दोबारा ऐसी हरकत करने पर जेल के नियमों का उल्लंघन करने की कार्रवाई की चेतावनी दिया गया, तो दोनों शांत हो गए। इसके बाद दोनों एक दूसरे के गले में हाथ डालकर उसने कुछ मंत्रणा कर रहे थे। जेल अधिकारियों के मुताबिक आइसोलेशन का समय पूरा होने के बाद दोनों को अलग अलग बैरक में रखा जाएगा।
केस में कुछ ऐसा हुआ होगा कि दोनों में नोंकझोंक हुई हो। मगर कोई इतनी बड़ी बात नहीं थी। इस कारण मुझ तक मामला नहीं आया। फिर भी एहतियात के तौर पर दोनों को अलग अलग बैरक में रखा जाएगा। - डॉ. बीडी पांडेय, जेल अधीक्षक