{"_id":"6868cb8a7d86063656001ed7","slug":"kanpur-dog-bites-five-people-including-a-doctor-in-cmo-office-cmo-says-municipal-corporation-has-been-informed-2025-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सीएमओ ऑफिस में कुत्ते ने डॉक्टर समेत पांच को काटा, सीएमओ बोले- नगर निगम को सूचना दे दी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सीएमओ ऑफिस में कुत्ते ने डॉक्टर समेत पांच को काटा, सीएमओ बोले- नगर निगम को सूचना दे दी है
Sat, 05 Jul 2025 12:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:22 PM IST
सार
Kanpur News: सीएमओ ने बताया कि पांच लोगों को कुत्ते ने काटा है। सभी को रेबीज का इंजेक्शन लगवा दिया गया है। कुत्तों के आतंक को खत्म करने के लिए नगर निगम के कैटल कैचिंग विभाग को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
शरद सैनी और रामजी तिवारी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के कांशीराम हॉस्पिटल में आवारा कुत्तों का आतंक है। दिनभर अस्पताल के अंदर और वार्डों में घूमा करते हैं। इन्हें रोकने के लिए कोई भी आगे नहीं आता है। रामादेवी स्थित सीएमओ कार्यालय में कटखने कुत्ते ने डाक्टर समेत पांच लोगों को काट लिया। इसके चलते अस्पताल में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने सभी का प्राथमिक उपचार कराने के बाद रैबीज का इंजेक्शन लगवाया।
विज्ञापन
बारिश और उमस भरे मौसम में कुत्ते भी बेखौफ होते जा रहे हैं। गुरुवार को रामादेवी स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ कार्यालय) में कटखने कुत्ते ने ऑफिस आए पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट के डॉक्टर राधेश्याम व कर्मचारियों समेत पांच लोगों को काट लिया। कुत्ते के काटने के बाद लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। इधर, घटना के बाद से पूरे अस्पताल परिसर में लोगों में खौफ है। वहीं, इलाज कराने आ रहे मरीजों के भी मन में डर है।
विज्ञापन
- जाजमऊ से अक्सर परिवार में किसी की तबीयत खराब होने पर दिखाने आना पड़ता है। यहां वार्डों के अंदर तक कुत्ते टहलते रहते हैं। इससे डर लगता है। -शरद सैनी
- कांशीराम अस्पताल के अंदर की स्थिति बहुत खराब है। यहां पूरा दिन कुत्तों का आतंक रहता है। मरीज और तीमारदार दोनों को डर लगता है। -रामजी तिवारी
विज्ञापन
- पांच लोगों को कुत्ते ने काटा है। सभी को रेबीज का इंजेक्शन लगवा दिया गया है। कुत्तों के आतंक को खत्म करने के लिए नगर निगम के कैटल कैचिंग विभाग को सूचना दे दी गई है। -उदयनाथ, सीएमओ
- शिवकटरा में एक युवक को कुत्ते ने काटा था। वह इलाज के लिए आया था। जिसकी मुझे जानकारी है। सीएमओ ऑफिस में पांच लोगों को काटने के बारे में मुझे पता नहीं हैं। -नवीन चंद्रा, सीएमएस