{"_id":"63a4804e0cc9743c7f5f6e85","slug":"kanpur-documents-seized-from-chemical-businessmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: केमिकल कारोबारियों के यहां से दस्तावेज जब्त, आयकर विभाग की टीमों ने कई ठिकानों पर की थी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: केमिकल कारोबारियों के यहां से दस्तावेज जब्त, आयकर विभाग की टीमों ने कई ठिकानों पर की थी कार्रवाई
Thu, 22 Dec 2022 09:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 22 Dec 2022 09:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में आयकर विभाग के अफसरों ने केमिकल कारोबारियों के यहां से बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए हैं। बुधवार देर रात सर्वे की कार्रवाई करके टीमें लौट गईं। फर्मों का टर्नओवर 65 करोड़ मिला है। दस्तावेजों की मिलान का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
आयकर की अलग-अलग टीमों ने बुधवार दोपहर में जाजमऊ स्थित रिलायंस केमिकल और रिलायंस एग्जिम के गोदाम और कार्यालय में सर्वे की कार्रवाई शुरू की थी। फर्मों को शादाब अहमद और नायाब अहमद संचालित करते हैं। इनकी फर्म चमड़ा कारोबारियों को बड़े स्तर पर केमिकल की सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि फर्मों के खर्चे, खरीद- बिक्री की जानकारी जुटाई गई है। इससे जुड़े दस्तावेजों को जब्त किया गया है। फर्मों के रिटर्न आदि की जांच की जा रही है। फर्म से जुड़े कारोबारियों और उनसे लेनदेन का ब्यौरा जुटाया गया है। दस्तावेजों के मिलान के बाद कर चोरी की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन