{"_id":"63665d27234f07376957642b","slug":"kanpur-doctor-troubled-by-illness-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Suicide: बीमारी से परेशान डॉक्टर ने जान दी, लंबे समय से थी टीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Suicide: बीमारी से परेशान डॉक्टर ने जान दी, लंबे समय से थी टीबी
Sat, 05 Nov 2022 06:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Nov 2022 06:43 PM IST
सार
कानपुर में बीमारी की वजह से तनाव में चल रहे डॉ. विवेक कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
डॉ. विवेक कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में गुजैनी जी ब्लॉक निवासी डॉ. विवेक कुमार (37) ने शुक्रवार दोपहर बाद फंदे से लटकर जान दे दी। उन्हें लंबे समय से टीबी थी। परिवार वालों के मुताबिक बीमारी की वजह से वे तनाव में चल रहे थे। डॉ. विवेक कुमार प्राकृतिक चिकित्सक (बीएमवाईएस) थे। पत्नी सीमा व दो बच्चों वैष्णवी और आर्यन के साथ गुजैनी में रहते थे।
विज्ञापन
पिता रामऔतार ने बताया कि विवेक पिछले सात साल से क्लीनिक चला रहे थे। उन्हें सीने में टीबी की शिकायत थी। दोपहर को पत्नी सीमा बच्चों को स्कूल लेने गई थी। कुछ देर बाद जब घर पहुंची तो विवेक का शव फंदे से लटका मिला। अकबरपुर से शहर पहुंची मां मुन्नी देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन