फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Doctor Murder, Mudit had prepared the story, wanted to show murder after robbery

Kanpur Doctor Murder: रंजिश या साजिश! मुदित ने तैयार की थी कहानी, लूट के बाद हत्या दर्शाना चाहता था

Fri, 17 Mar 2023 02:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Mar 2023 02:20 PM IST
सार

उन्नाव निवासी दांतों के डॉ. गौरव प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि मुदिन लूट के बाद हत्या दर्शाना चाहता था। वहीं, उसने डॉक्टर गौरव की पत्नी को फोन कर कहा था नशे में हैं फिर भी इतने रुपये के साथ अकेले भेज दिया।

विज्ञापन
Kanpur Doctor Murder, Mudit had prepared the story, wanted to show murder after robbery
kanpur doctor murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में उन्नाव के डॉ. गौरव प्रताप सिंह की हत्या करने बाद आरोपी दोस्त मुदित श्रीवास्तव ने खुद के बचने के लिए एक कहानी तैयार की थी। वह किसी अन्य के द्वारा लूट के बाद गौरव की हत्या की कहानी दर्शाने की फिराक में था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन

इसी वजह से उसने प्रियंका को फोन कर यह भी कहा था कि पति के नशे में होने के बाद भी इतनी बड़ी रकम लेकर क्यों भेज देती हो। विवेचक चकेरी इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार ने बताया कि हालांकि बेंजाडिन टेस्ट में उसके शरीर में खून मिलने की पुष्टि होने के बाद सारा खेल खुल गया।
विज्ञापन

उधर, डॉक्टर के पिता प्रबल प्रताप सिंह ने दावा किया कि जमीन खरीदने के लिए बेटे के पास सात लाख रुपये थे, जो वह 13 मार्च को कानपुर लेकर गया था। न तो इन रुपयों के बारे में पता चला और न ही रुपयों का जिक्र पुलिस जांच में अभी तक आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि मुदित जब लूट के बाद हत्या की कहानी में सफल नहीं हुआ, तो उसने बहू प्रियंका से प्रेम संबंध होने की वजह से हत्या करने की बात कही। उन्होंने गुरुवार को पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

बेटे का कमांड हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज, इस वजह से मुदित से होती थी बात
पूछताछ के दौरान मुदित श्रीवास्तव ने गौरव की पत्नी से प्रेम संबंधों की बात कही थी। इस पर पुलिस ने दोनों की सीडीआर खंगाली। जांच में पता चला कि दोनों के बीच तीन माह में 70 बार बात हुई। ज्यादातर कॉल डेढ़ से दो घंटे की हैं।

यहीं नहीं कभी कभी इन दोनों ने एक-एक दिन में 10 से 15 बार बात की। हालांकि प्रियंका का कहना है कि उनके बेटे रुद्रांश की एक आंख खराब है। मुदित के जरिये उसका इलाज कमांड हॉस्पिटल में चल रहा था। इस वजह से उससे बात होती थी।

प्रियंका और उसकी मां का भी बेंजाडिन टेस्ट
पुलिस ने शक के आधार पर मुदित के साथ प्रियंका और उसकी मां कमलेश सिंह का भी बेंजाडिन टेस्ट कराया है। जांच के दौरान मुदित के हाथ और कार के ड्राइविंग सीट के बगल में खून के निशान मिले हैं, लेकिन प्रियंका और उनकी मां की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed