फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Diwali brought a bounty of riches for traders, with turnover of 3,500 crore rupees

Kanpur: दीपोत्सव ने व्यापारियों की भरी झोली, 3,500 करोड़ का मिला कारोबार, 70 करोड़ के बिक गए पटाखे

Mon, 20 Oct 2025 06:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Oct 2025 06:30 PM IST
सार

धनतेरस से बिक्री शुरू हुई थी। दिवाली वाले दिन तक बाजार में राैनक दिखी। पर्व के दिन 700 करोड़ से ज्यादा की बिक्री हुई।

विज्ञापन
Kanpur: Diwali brought a bounty of riches for traders, with turnover of 3,500 crore rupees
बाजार में ग्राहकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली ने व्यापारियों की झोली रुपयों से भर दी। सोमवार को भी अलग-अलग बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। धनतेरस से शुरू हुई खरीदारी दिवाली के दिन भी जारी रही। करीब सात सौ करोड़ के कारोबार का अनुमान है। वहीं, तीन दिन में करीब 3,500 करोड़ रुपये का कारोबार मिला है। पिछले साल 2,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार मिला था।
विज्ञापन


वहीं, देररात तक मिठाई की दुकानें सबसे ज्यादा गुलजार रहीं। फल-फूल की बंपर बिक्री हुई। पटाखा के बाजारों में ग्राहक पटाखा खरीदने के लिए उमड़े थे। पटाखाें का करीब 70 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। किदवईनगर, जूही हमीरपुर रोड, नौबस्ता, आर्यनगर, स्वरूपनगर, पीरोड, सीसामऊ, गुमटी नंबर पांच, लाल बंगला, गोविंदनगर-चावला मार्केट, विद्यार्थी मार्केट में सुबह दुकानें खुलने के साथ ग्राहक पहुंचने लगे थे। लोगों ने खील-खिलौना, लइया-गट्टा, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के अलावा सजावटी सामान खरीदा। मिट्टी के दीये, मिठाई, फल, फूल खरीदने के लिए बाजारों में देरशाम तक रौनक रही।
विज्ञापन

Kanpur: Diwali brought a bounty of riches for traders, with turnover of 3,500 crore rupees
ज्वैलरी शो रूम में खरीदारी करते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड नमकीन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखबीर सिंह मलिक और महामंत्री राज कुमार भगतानी ने बताया कि मिठाई, ड्राईफ्रूट, चॉकलेट पैक, नमकीन की बंपर बिक्री हुई है। मोतीचूर के लड्डू से लेकर हर प्रकार की मिठाई की मांग देखी गई। दिवाली वाले दिन बड़े पैमाने पर मिठाइयों की बिक्री हुई। बीते तीन दिनों में मिठाई की करीब 1000 करोड़ से ज्यादा की बिक्री हुई है।

वहीं, कानपुर महानगर बुलियन एंड सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू शर्मा ने बताया कि सोना-चांदी के भाव तेज रहे। इसके बाद भी सराफा बाजार में बहुत अच्छी रौनक देखने को मिली है। धनतेरस से लेकर दिवाली वाले दिन तक अच्छी बिक्री रही। अब सहालग शुरू होने वाली ऐसे में आगे भी बाजार और अच्छा चलने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन

Kanpur: Diwali brought a bounty of riches for traders, with turnover of 3,500 crore rupees
ज्वैलरी शो रूम में खरीदारी करते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया कि सेब, केला, शरीफा, संतरा आदि फलों की अच्छी बिक्री हुई। वहीं जूही गाेशाला, छावनी, मालरोड आदि की फूल मंडियाें में अलग-अलग फूलों की जमकर बिक्री हुई। करीब 10 करोड़ के फूल बिक गए। कमल के फूल की सबसे ज्यादा मांग रही। हालांकि फूलों को बहुत महंगा बेचा गया। गुलाब की फूल 600-800 रुपये किलो बिका। गेंदा का फूल 200-300 रुपये किलो तक बेचा गया। एक कमल का फूल प्रति पीस 30-50 रुपये में बिक्री की गई। इसी तरह, 30-40 मीटर लंबी गेंदा का लड़ी 50-60 रुपये में बेची गई। गन्ना का पीस 20-25, कैथा 10 रुपये प्रति पीस, कमल गट्टा की माला 50-100 रुपये, दूर्वा 10 रुपये प्रति गुच्छा बेचा गया।

70 करोड़ से ज्यादा के बिके पटाखे
दिवाली पर पटाखा बाजार भी ग्राहकों से गुलजार रहा। बिठूर में सजे थोक पटाखा बाजार और फुटकर बाजारों में ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से ही लोग बच्चों के साथ अलग-अलग स्थानों पर सजे पटाखा बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच गए थे। 60, 120, 240 शॉट वाले पटाखों के अलावा, जानेमन, अनार, फुलझड़ी समेत हर प्रकार के पटाखों की बिक्री हुई। आसमान में दगने वाले पटाखों की मांग ज्यादा देखी गई। ग्रीन पटाखा बाजार में बिके। सुतली, बुलेट बम की भी जमकर बिक्री हुई। बच्चों ने बंदूकें भी खरीदीं। बिठूर में सजे थोक पटाखा बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। देरशाम तक ग्राहक खरीदारी करते रहे। पर्व के दिन पटाखा भी महंगा बेचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed