फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Divyansh Murder Case Beaten with sticks and belts for four days even kept naked for a day

दिव्यांश मर्डर केस: चार दिन तक डंडे और बेल्ट से पीटा, एक दिन बिना कपड़ों के भी रखा, रूह कंपा देंगे ये खुलासे

Sat, 25 Apr 2026 04:27 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 25 Apr 2026 04:27 AM IST
सार

Kanpur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिव्यांश के शरीर पर डंडे और बेल्ट के बक्कल से पिटाई के गंभीर निशान मिले हैं। गुरुकुल स्टाफ के अनुसार, मासूम को चार दिनों तक टॉर्चर किया गया। भूखा रखा गया और बिना कपड़ों के भी रहने पर मजबूर किया गया।

विज्ञापन
Kanpur Divyansh Murder Case Beaten with sticks and belts for four days even kept naked for a day
Divyansh Murder Update - फोटो : amar ujala

विस्तार

मासूम दिव्यांश की हत्या के मामले में हर दिन नए और खौफनाक खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच और डॉक्टरों के पैनल द्वारा की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि 11 साल के दिव्यांश को मौत से पहले दर्दनाक यातनाएं दी गई थीं। उसे न केवल बेरहमी से पीटा गया, बल्कि अमानवीय तरीके से प्रताड़ित भी किया गया।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दिव्यांश को पिछले चार दिनों से लगातार पीटा जा रहा था। उसे डंडे, बेल्ट और थप्पड़ों से इस कदर मारा गया कि उसके शरीर के हर हिस्से पर चोट के निशान उभरे थे। जांच में सामने आया है कि सजा के तौर पर मासूम को एक पूरा दिन बिना कपड़ों के रखा गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम  
गुरुकुल के स्टाफ ने खुलासा किया कि संचालक सौरभ उर्फ कन्हैया मिश्रा जब किसी बच्चे से नाराज होता था, तो उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। बुधवार देर रात डॉक्टरों के पैनल ने दिव्यांश के शव का पोस्टमार्टम किया, जिसकी पूरी वीडियोग्राफी भी कराई गई।

विज्ञापन

Kanpur Divyansh Murder Case Beaten with sticks and belts for four days even kept naked for a day
दिव्यांश के परिवार से मिला सपा विधायकों का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : amar ujala

कमर से कंधों तक सिर्फ चोटें
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दिव्यांश की कमर, जांघ और कंधों पर डंडे और बेल्ट के बक्कल से पिटाई के गहरे काले निशान मिले हैं। हालांकि, रिपोर्ट में किसी भी तरह के यौन उत्पीड़न या गलत कार्य होने के सबूत नहीं मिले हैं। साथ ही, सिगरेट से जलाने की बातों की भी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

अनुशासन के नाम पर टॉर्चर
आरोपी संचालक जिसे अनुशासन का नाम दे रहा था, वह असल में एक मासूम पर किया गया जानलेवा अत्याचार था। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्टाफ के बयानों को आधार बनाकर आरोपी के खिलाफ कोर्ट में सख्त पैरवी की तैयारी कर रही है।

Kanpur Divyansh Murder Case Beaten with sticks and belts for four days even kept naked for a day
दिव्यांश के परिवार से मिला सपा विधायकों का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : amar ujala

संचालक और प्रेमिका को भेजा जेल
लखनऊ के स्कूल में पिटाई से हुई 11 साल के दिव्यांश की हत्या में आरोपी स्कूल संचालक कन्हैया मिश्रा को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ आलमनगर की रहने वाली महिला मित्र हर्षिता सोनी की भी गिरफ्तारी हुई। हर्षिता पर साक्ष्य मिटाने और बच्चों को घर भेजने का आरोप है। शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

ये था पूरा मामला
महाराजपुर के गौरिया गांव निवासी नरेंद्र कुमार द्विवेदी के बेटे दिव्यांश की पिटाई से मौत हो गई थी। उसे पढ़ाई करने के लिए हफ्ते भर पहले लखनऊ के आलमनगर स्थित रामानुज भागवत वेद विद्यापीठ गुरुकुल भेजा गया था। लखनऊ निवासी स्कूल संचालक दिव्यांश के शव को छोड़कर फरार हो गया था।

Kanpur Divyansh Murder Case Beaten with sticks and belts for four days even kept naked for a day
दिव्यांश के परिजनों से मिलते सतीश महाना - फोटो : amar ujala

नाक व मुंह से निकल रहा था खून
घरवालों को सीढ़ियों से नीचे गिरने की जानकारी दी गई थी। बच्चे के शरीर पर पिटाई के 39 से 40 निशान मिले, जबकि नाक व मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने स्कूल संचालक और अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की। स्कूल संचालक फरार था, उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था।

सीसीटीवी कैमरों के साथ की गई थी छेड़छाड़
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने गुरुकुल स्कूल में जाकर जांच की, जिसमें एक भी बच्चा नहीं मिला। वहां के सीसीटीवी कैमरों के साथ छेड़छाड़ की गई थी। अभिलेख और डीवीआर गायब था। जांच करने पर लखनऊ निवासी हर्षिता सोनी का नाम सामने आया। यह कन्हैया मिश्रा की महिला मित्र है। पुलिस ने उसे और स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर लिया।

Kanpur Divyansh Murder Case Beaten with sticks and belts for four days even kept naked for a day
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

थप्पड़ों से हो रही थी पिटाई
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दिव्यांश की चार दिन से पिटाई हो रही थी। उसे डंडे, बेल्ट, थप्पड़ों से पीटा जा रहा था। एक दिन बिना कपड़ों के रखा था। गुरुकुल स्कूल के स्टाॅफ का कहना है कि जब किसी बच्चे पर संचालक नाराज रहते थे तो उसको खाना नहीं दिया जाता था। दिव्यांश के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। बच्चे के शरीर डंडे, बेल्ट के निशान उसके कमर, पीछे, जांघ, कंधे पर मिले हैं।

आरोपी बोला- बचपन में उसकी होती थी पिटाई
डीसीपी पूर्वी ने बताया कि आरोपी स्कूल संचालक ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता गुरुकुल के नियम मानते थे। बचपन में उसकी जरा सी गलतियों पर बुरी तरह से पिटाई होती थी। इसका असर उसके व्यवहार में आ गया है। दिव्यांश गुरुकुल के नियम नहीं मान रहा था। साथ के अन्य लड़कों को परेशान कर रहा था। उसको समझाया जा रहा था लेकिन नहीं माना। एकदम से गुस्सा आ गया और पिटाई में उसकी जान चली गई।

Kanpur Divyansh Murder Case Beaten with sticks and belts for four days even kept naked for a day
दिव्यांश के पिता को बंधाया ढांढस - फोटो : amar ujala

विधानसभा अध्यक्ष के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार
बुधवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव गांव में पहुंचा जहां परिजन और रिश्तेदार गुस्से में भर गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घरवालों को बच्चे का अंतिम संस्कार कराने के लिए कहा लेकिन उन्होंने पहले गिरफ्तारी की मांग की। सुबह लगभग 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना परिजन से मिले। उन्होंने परिवार को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद दोपहर 12 बजे ड्याेढ़ी घाट पर शव का अंतिम संस्कार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed