फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: divider se takraakar bike sawar kishore ki maut, do log gambhir roop se ghayal - airport road par bik

Kanpur: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार किशोर की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 17 May 2026 10:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 17 May 2026 10:38 PM IST
सार

तीनों दोस्त एयरपोर्ट रोड पर बाइक से घूमने गए थे। घटना चकेरी की है। लोडर चालक ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
Kanpur: divider se takraakar bike sawar kishore ki maut, do log gambhir roop se ghayal - airport road par bik
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चकेरी में शनिवार रात एयरपोर्ट रोड पर घूमने गए बाइक सवार तीन युवक ओवरटेक करने के दौरान डिवाइडर से जा टकराए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के परिजन को हादसे की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


चकेरी के बीबीपुर क्रॉसिंग के पास निवासी अजय का बेटा समर (13) टेनरी में काम करता था। परिवार में मां मंजू, बड़ा भाई विशाल हैं। पिता ने बताया कि शनिवार को काम से लौटने के बाद छोटा बेटा समर घर के पास रहने वाले हमउम्र दो दोस्त सोनू और नैतिक केे साथ बाइक से रात करीब 9:05 बजे घूमने के लिए एयरपोर्ट रोड गए थे। लौटने के दौरान किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


बाइक पर बीच में बैठे समर के सिर में नटबोल्ट घुसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लोडर चालक की मदद से दोनों को हैलट में भर्ती कराया जहां से परिजन निजी अस्पताल ले गए। चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed