फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur district administration will support orphaned children during corona

अनाथ बच्चों का सहारा बनेगा प्रशासन: कानपुर डीएम बोले महामारी में माता पिता को खो चुके बच्चों को तलाशें

Sun, 16 May 2021 12:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 16 May 2021 12:09 PM IST
सार

कोरोना काल में अपने माता पिता को खो चुके बच्चों की मदद के लिए कानपुर जिला प्रशासन ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। डीएम आलोक तिवारी ने ऐसे बच्चों की सूची तैयार करने के लिए आदेश दिया है। साथ ही इसके लिए टास्क फोर्स का भी गठन किया है।

विज्ञापन
Kanpur district administration will support orphaned children during corona
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना महामारी में माता-पिता की मौत की वजह से अनाथ हुए बच्चों की सुरक्षा औऱ संरक्षण जिला स्तरीय टास्क फोर्स व कोविड वर्चुअल सपोर्ट ग्रुप बनाने के लिए जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने सीडीओ डॉ. महेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, बाल कल्याण समिति व वन स्टॉप सेंटर के प्रतिनिधि संग बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि महामारी में अनाथ हुए बच्चों के लिए जोखिम बढ़ा है।
विज्ञापन


पुनर्वास की व्यवस्था की जानी है। जिले के लोग अनाथ बच्चों की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम, जिला प्रोबेशन अधिकारी के मोबाइल नंबर 7518024059, बाल कल्याण समिति के मोबाइल नंबर 9453533883, वन स्टॉप सेंटर के मोबाइल नंबर 8935050050 और महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1098 पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक दे सकते हैं। 
विज्ञापन


महामारी में अनाथ हुए बच्चे भी तलाशें
जिलाधिकारी ने कहा कि निगरानी समितियों का घर-घर सर्वे करना बेहद जरूरी है। इसमें लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी। खासी, जुकाम, बुखार लक्षणयुक्त व्यक्तियों की कोविड जांच कराएं। मेडिकल किट वितरण कार्य पर विशेष नजर रखी जाए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ऐसे बच्चों का पता लगाएं, जिनके माता-पिता व परिवार के सदस्यों की कोविड महामारी में मृत्यु हो गई या परिवार से बिछड़े या फिर अन्य कारणों से परिवार विहीन हो गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार ने कहा कि खंड विकास अधिकारी और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कोविड संक्रमण से बचाव कार्य में सेक्टर मजिस्ट्रेटों से आवश्यक सहयोग और सूचनाएं प्रदान करेंगे। बैठक में एडीएम सिटी अतुल कुमार, सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह, जिला पंचायतीराज अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed