{"_id":"6a1482114bb30505d705a84e","slug":"kanpur-distraught-father-in-law-jumps-into-river-and-ends-life-after-being-beaten-by-son-in-law-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दामाद की पिटाई से आहत ससुर ने नदी में कूद दी जान, पत्नी के सामने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दामाद की पिटाई से आहत ससुर ने नदी में कूद दी जान, पत्नी के सामने की खुदकुशी
Mon, 25 May 2026 10:43 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 25 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बेकनगंज में रविवार को दामाद और उसके साथियों की पिटाई से क्षुब्ध होकर चप्पल कारीगर ने पत्नी के सामने गंगापुल से नदी में कूदकर जान दे दी। मृतक की पत्नी ने दामाद समेत चार के खिलाफ बेकनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के अनुसार बेटी को पीटने पर पति दामाद को समझाने गए थे जहां दामाद ने उनकी बेइज्जती करते हुए पीट दिया। इसे लेकर वह आहत थे।
विज्ञापन
मूलरूप से उन्नाव के शुक्लागंज में गोताखोर काॅलोनी निवासी शकील अहमद (48) चप्पल कारीगर थे। पत्नी नरगिस तलाक महल में नसीम कबाब की दुकान में साफ-सफाई हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी खातून ने छह माह पहले फिरोज से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन पहले फिरोज ने बेटी को जमकर पीटा। बेटी की शिकायत पर पिता शकील रविवार को दामाद को समझाने के लिए बेकनगंज मोहम्मदिया मस्जिद पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां दामाद फिरोज अहमद अपने साथी राशिद, उसका बड़ा भाई और हमजा के साथ आया। शकील से गालीगलौज करते हुए पीटा। नरगिस का आरोप है कि शाम को घर लौटने के दौरान पति ने उनकी आंखों के सामने गंगाघाट पुल से नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई। वहीं, बेकनगंज थाना प्रभारी मो. मतीन खान ने बताया कि फिरोज समेत चार पर मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन