फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Dispute over home loan installment, wife of railway employee commits suicide

Kanpur Suicide: होम लोन किस्त को लेकर कलह, रेलवे कर्मी की पत्नी ने दी जान

Sun, 22 Jun 2025 07:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Jun 2025 07:39 PM IST
सार

Kanpur News: रेलवे कर्मी की पत्नी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना रायपुरवा थानाक्षेत्र की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।

विज्ञापन
Kanpur: Dispute over home loan installment, wife of railway employee commits suicide
ज्योति कुमारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुरवा थानाक्षेत्र में होम लोन की किस्त को लेकर रेलवे कर्मी का पत्नी से झगड़ा हो गया। नाराज पत्नी ने शनिवार देर रात दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मूलरूप से बिहार के जलालपुर निवासी अमित राज रेलवे लोको में हेल्पर हैं। उनके अनुसार दो वर्ष पूर्व उन्होंने बिहार के अरवल निवासी ज्योति कुमारी (24) से शादी की थी।

विज्ञापन


उन्हें 15 माह का बेटा अनय है। वह अनवरगंज स्थित तेजाब मिल कैंपस में रहते हैं। अमित के अनुसार पिता सुरेश ने गांव में मकान बनवाने के लिए पांच लाख का होम लोन लिया था।किस्त पिता और बड़े भाई संतोष दोनों नहीं जमा कर रहे हैं इसलिए किस्त उसे जमा करनी पड़ती है। इस बात को लेकर पत्नी से आए दिन कलह करती थी। उसका कहना था कि जिसने होम लोन लिया है वही किस्त जमा करे।

विज्ञापन

Kanpur: Dispute over home loan installment, wife of railway employee commits suicide
रायपुरवा थाना - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात पत्नी ने फिर उसी बात को लेकर कलह की। पत्नी गुस्से में बेटे को सुलाकर बाहर के कमरे में फंदे पर लटक गई। रविवार सुबह जब फंदे से लटका शव देखा तो उनके होश उड़ गए। रायपुरवा इंस्पेक्टर संतोष गौड़ मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि अगर परिजन तहरीर देते हैं, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed