{"_id":"662d3a9ccaacb6e94b029b53","slug":"kanpur-dispute-between-chc-worker-and-youth-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सीएचसी कर्मी और युवक में विवाद, जमकर हुई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सीएचसी कर्मी और युवक में विवाद, जमकर हुई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 27 Apr 2024 11:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी कर्मी और युवक में मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कल्याणपुर सीएचसी में शनिवार को कर्मचारी और युवक के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराकर ओपीडी में दिखाने आए महिला व युवक को चौकी ले गई। युवक ने कर्मचारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कल्याणपुर सीएचसी में ओपीडी में दिखाने के लिए कश्यप नगर निवासी कन्हैया एक महिला साथ गया था। कन्हैया सीएचसी की गैलरी में खड़ा हुआ था तभी किसी बात को लेकर कर्मचारी नफीस से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कन्हैया व नफीस में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में नफीस के सिर में चोट आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के शांत कराया और महिला व कन्हैया को चौकी ले आई।
चौकी में महिला ने नफीस पर कन्हैया के साथ पहले मारपीट करने का आरोप लगाया। बताया है कि वह बीच बचाव का प्रयास कर रही थी लेकिन नफीस अपने साथियों के साथ मारपीट करता रहा। इसी दौरान कुछ लोगों ने उससे भी मारपीट की। मामले में पनकी रोड चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सीएचसी में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।