फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Dirty water going into Ganga and Pandu river from Jajmau, Bingawan STP

Kanpur: जाजमऊ, बिनगवां एसटीपी से गंगा और पांडु नदी में जा रहा गंदा पानी, यूपी पीसीबी की जांच में हुआ खुलासा

Mon, 22 Jul 2024 12:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Jul 2024 12:16 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Dirty water going into Ganga and Pandu river from Jajmau, Bingawan STP
गंगा और पांडु नदी में जा रहा गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में जाजमऊ और बिनगवां एसटीपी से सीधे गंगा और पांडु नदियों में गंदा पानी जा रहा है। इस पर उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड के ठेकेदार कंपनी केआरएमपीएल को नोटिस जारी किया है। प्रोजेक्ट मैनेजर को तत्काल प्लांट का संचालन नियमित रूप से करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


नगर के सभी सीवेज पंपिंग स्टेशनों (एसपीएस), सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों (एसटीपी) का संचालन कानपुर रिवर मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (केआरएमपीएल) कंपनी करती है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपी पीसीबी) की टीम ने 19 जुलाई को जाजमऊ एसपीटी का निरीक्षण किया था। उस दौरान 130 एमएलडी एसटीपी, 43 एमएलडी एसटीपी और कॉमन सीवेज पंपिंग स्टेशन (सीएसपीएस) की जांच की गई। यूपी पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा के अनुसार निरीक्षण के दौरान कॉमन सीवेज पंपिंग स्टेशन (सीएसपीएस) का गंगा गेट (बाईपास गेट) खुला पाया गया।
विज्ञापन


इससे अशोधित सीवेज एयरफोर्स नाले से सीधे गंगा में जाता नजर आया। केआरएमपीएल के प्रोजक्ट मैनेजर को नोटिस दिया था। वहीं, बिनगवां एसटीपी में लगे सात पंपों में से मात्र दो पंप ही चलाए जा रहे हैं। नमामि गंगे के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने 20 जुलाई को इस प्लांट का औचक निरीक्षण निरीक्षण किया, जिसमें यह खुलासा हुआ। जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने सफाई दी कि ठेकेदार कंपनी को कई बार चेतावनी दी गई, पर स्थिति जस की तस है। इस पर प्रमुख सचिव ने कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed