फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: DIG Jail inspected the jail and checked the security arrangements

Kanpur: डीआईजी जेल ने जेल का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था, असरूद्दीन का पुलिस नहीं लगा सकी पता

Mon, 11 Aug 2025 12:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Aug 2025 12:08 AM IST
सार

जेल से फरार असरूद्दीन का दो दिन बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी है। डीआईजी जेल जिला कारागार निरीक्षण करने पहुंचे।

विज्ञापन
Kanpur: DIG Jail inspected the jail and checked the security arrangements
जेल से भागा कैदी असरूद्दीन - फोटो : amar ujala

विस्तार

जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हुए बंदी असरूद्दीन का दो दिन बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी है। वहीं, शनिवार को डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने असरूद्दीन के साथ रह रहे बंदियों से बातचीत की। बंदियों ने अफसर को बताया कि वह शांत स्वभाव का था। उन्होंने पूछा कि वह जेल से भागने का कब से योजना बना रहा था, इस पर कोई जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन


डीआईजी ने जेल के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय के साथ बैठकर उस फुटेज को भी देखा जिसमें असरूद्दीन फरार होते कैद हुआ। तकरीबन चार घंटे तक दो दर्जन से ज्यादा बंदियों के बयान दर्ज किए गए। जिन जेल कर्मियों पर कार्रवाई की गई है, उनके बयान भी दर्ज किए गए। असरूद्दीन जिस दिन जेल में आया था, उस दिन से अभी तक का रिकॉर्ड, मिलने वालों की संख्या और उनकी पहचान का पता लगाया जा रहा है। जेल के पीसीओ से असरूद्दीन ने किसके बात की, इसकी भी सूची तैयार कराई जा रही है। इसके बाद डीआईजी ने दीवार की ऊंचाई बढ़ाए जाने और सुरक्षा में दूसरी खामियां दूर करने के लिए कहा। असरूद्दीन को पकड़ने के लिए कोतवाली पुलिस की एक टीम असोम गई है, दूसरी टीम स्क्रैप कारोबारियों के बीच सुरागरसी मेें लगी है।
विज्ञापन

जेल की सुरक्षा को लेकर निरीक्षण किया, जिन बिंदुओं पर सुरक्षा में कमी दिखाई दी, उन बिंदुओं पर सुरक्षा मजबूत की जाएगी। - प्रदीप गुप्ता, डीआईजी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed