Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Development Efforts to build a flyover from Maryampur to Barra bypass CM has given in-principle consent

Kanpur Development: मरियमपुर से बर्रा बाईपास तक फ्लाईओवर बनाने की कवायद, सीएम ने सैद्धांतिक सहमति…ये है प्लान

Sun, 30 Mar 2025 10:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Mar 2025 10:44 AM IST
सार

Kanpur News: सेतु निगम ने पिछले साल गोविंदनगर फ्लाईओवर निर्माण का खाका तैयार किया था। सर्वे कराकर 325.50 करोड़ का प्रस्ताव शासन भेजा गया था। इसके अनुसार मरियमपुर चौराहा, फजलगंज चौराहा, चावला चौराहा, नंदलाल चौराहा पार करते हुए दीप टॉकीज तिराहे तक चार-लेन फ्लाईओवर बनेगा।

विज्ञापन
Kanpur Development Efforts to build a flyover from Maryampur to Barra bypass CM has given in-principle consent
फ्लाईओवर निर्माण के लिए निरीक्षण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में  मरियमपुर चौराहे से गोविंदनगर होते हुए बर्रा बाईपास चार लेन का फ्लाईओवर बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। करीब चार किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण करीब 360 करोड़ रुपये से होगा। मेट्रो की तरह डिवाइडर पर पिलर बनेंगे। सेतु निगम ने इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया है। पुल बन जाने से लाखों लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही कानपुर-इटावा राजमार्ग, एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो जाएगा।

विज्ञापन

शनिवार को सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ सेतु निगम के साथ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि फजलगंज में जमीन अधिग्रहीत करने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। मैथानी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस फ्लाईओवर के लिए सैद्धांतिक सहमति दे दी है। यह पुल मरियमपुर चौराहे के पास से शुरू होकर फजलगंज चौराहा, दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक, गोविंदनगर चावला मार्केट चौराहा, नंदलाल चौराहा, सचान गेस्ट हाउस चौराहे के ऊपर से होते हुए बर्रा बाईपास के पास तक बनेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

पुल के कर्व लेने में हो सकती है कठिनाई
सेतु निगम के अधिकारियों को सभी वैकल्पिक बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मरियमपुर चौराहे से पुल निर्माण में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन गोविंदपुरी पुल से ठीक पहले जगह कम होने से पुल के कर्व लेने में कठिनाई हो सकती है। वहां निर्माण में जगह की कमी है। सर्विस लेन भी बनाना आवश्यक होता है। सांसद, विधायक ने अधिकारियों से कहा कि मेट्रो के सिंगल पिलर की तरह बनाया जाए।

विज्ञापन

20-25 मिनट में फजलगंज से एयरपोर्ट तक पहुंचा जा सकेगा
साथ ही, वाराणसी में बने पुल की तर्ज पर इस पुल की डिजाइन तैयार की जाए। इससे बजट बढ़ेगा। आसपास के लोगों को दिक्कतों से बचाने के लिए घुमावदार पुल बनाने का सुझाव दिया। कहा कि इसके बनने से 20-25 मिनट में फजलगंज से एयरपोर्ट तक पहुंचा जा सकेगा। निरीक्षण में सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक वीके सेन, सहायक अभियंता अरविंद कुमार सागर, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एसके सुमन शामिल रहे।

विज्ञापन

शासन को भेजा गया था 325.50 करोड़ से गोविंदनगर फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव
सेतु निगम ने पिछले साल गोविंदनगर फ्लाईओवर निर्माण का खाका तैयार किया था। सर्वे कराकर 325.50 करोड़ का प्रस्ताव शासन भेजा गया था। इसके अनुसार मरियमपुर चौराहा, फजलगंज चौराहा, चावला चौराहा, नंदलाल चौराहा पार करते हुए दीप टाकीज तिराहे तक चार-लेन फ्लाईओवर बनेगा। हालांकि इसे अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। चार साल पहले गोविंदनगर समानांतर पुल को चावला चौराहे की तरफ आगे बढ़ाते हुए फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अब तीसरा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

चावला, नंदलाल चौराहे पर दिनभर प्रभावित रहता है यातायात, आए दिन लगता है जाम
गोविंदनगर के चावला चौराहा, नंदलाल चौराहा और वहां से दीप टाकीज तिराहे की तरफ स्थित 100 फीट चौड़ी नहरिया रोड तिराहे तक दिनभर यातायात प्रभावित रहता है। सुबह और शाम को अक्सर जाम भी लगता है। गोविंदपुरी पुराने पुल से गुडी-फूडी रेस्टोरेंट तक भी अतिक्रमण की वजह से वाहन रेंगते रहते हैं। इस रूट से रोज लगभग एक लाख लोगों का आवागमन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed