फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Youth dies after being hit by train while crossing Kanpur Jhansi railway line

कानपुर देहात : कानपुर झांसी रेल लाइन पार करते समय ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Sun, 10 Apr 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Youth dies after being hit by train while crossing Kanpur Jhansi railway line
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी रेल लाइन पर बिच्छूपुर गांव के सामने ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। शुक्रवार की रात वह एक कार्यक्रम में जाने की बात कह घर से निकला था। शनिवार सुबह शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बांदा जनपद के बड़ी लोहारी, थाना तिंदवारी निवासी सुरेंद्र सिंह का पुत्र विकास सिंह (24) गजनेर के नहोली गांव में बहन प्रिया के घर पर कई वर्षों से रह रहा था। वह नबीपुर स्थिति एक फैक्टरी में नौकरी करता था। शुक्रवार की रात एक कार्यक्रम में जाने की बात उसने बहन प्रिया को बताई थी।
विज्ञापन

इसके बाद वह घर से निकल गया था। कानपुर-झांसी रेल लाइन पार करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। रात में उसके घर नहीं आने पर परिजन चिंतित रहे। शनिवार को सुबह ट्रैक पर जलालपुर क्रॉसिंग के पास शव देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने यूपी 112 पर सूचना दी। इधर जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे नहोली के नागेंद्र सिंह ने शव की शिनाख्त विकास सिंह के तौर पर की। भाई की मौत पर बहन प्रिया व अन्य परिजन बिलखने लगे।
ग्रोथ सेंटर चौकी इंचार्ज अनिल सिंह ने छानबीन की। गजनेर थानाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed