फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Young woman murdered and body dumped on a deserted road injury marks found on the head

कानपुर देहात: हत्या कर युवती का शव सुनसान रास्ते पर फेंका, सिर पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 06 Oct 2026 12:14 PM IST
Himanshu Awasthi पुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
पुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 06 Oct 2026 12:14 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: शिवली थाना क्षेत्र अंतर्गत रैपालपुर के पास सोमवार देर रात एक अज्ञात युवती की सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई और शव को सुनसान रास्ते पर फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची शिवली पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Young woman murdered and body dumped on a deserted road injury marks found on the head
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में शिवली थाना क्षेत्र के रैपालपुर के पास सोमवार देर रात एक युवती का हत्या कर शव फेंका गया। शव मिलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की है। युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। रैपालपुर के पास रात साढ़े 11 बजे के करीब शव पड़ा होने की जानकारी पर शिवली पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

पुलिस की जांच में युवती के सिर में चोट के निशान मिले है। इससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। इधर पुलिस ने आस-पास गांव के लोगों से युवती के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन कोई शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस घटना स्थल के पास सोमवार रात सक्रिया मोबाइल और रास्ते के सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Trending Videos

युवती की शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवती की उम्र लगभग 22 वर्ष लग रही है। उसने नीली जींस और सफेद टॉप पहन रखा था। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर युवती की शिनाख्त कराने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed