{"_id":"5eca8ea08ebc3e907149c344","slug":"kanpur-dehat-young-man-showed-the-revolver-after-asking-for-toll-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: टोल मांगने पर भड़के युवक ने तानी रिवाल्वर, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: टोल मांगने पर भड़के युवक ने तानी रिवाल्वर, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस को दी तहरीर
Mon, 25 May 2020 02:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 25 May 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात जिले के बारा टोल प्लाजा पर रविवार दोपहर बाद एक युवक ने टोल मांगने पर संग्रह कर्मी से अभद्रता की और रिवाल्वर तान दिया। अन्य कर्मी पहुंचे तो वह कार लेकर निकल गया। संग्रह कर्मी ने पुलिस को तहरीर दी है।
टोल प्लाजा पर कार्यरत संग्रह कर्मी गौरव कुमार ने पुलिस को बताया कि कानपुर के आरटीओ पंजीयन नंबर की कार लेकर दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे पहुंचे एक युवक ने आई कार्ड दिखाया। टोल में छूट नहीं होने की बात कह रुपये मांगे तो वह भड़क गया और अभद्रता कर रिवाल्वर तान दी।
कंट्रोल रूम को बताया तो अन्य कर्मी आ गए। इस पर युवक कार लेकर चला गया। टोल के डीजीएम मनोज शर्मा ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।