फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Women station in-charge did not pick up the Minister of State's phone, expressed displeasure with the SP

कानपुर देहात : महिला थाना प्रभारी ने नहीं उठाया राज्यमंत्री का फोन, एसपी से जताई नाराजगी

Sun, 03 Jul 2022 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Women station in-charge did not pick up the Minister of State's phone, expressed displeasure with the SP
अकबरपुर में शिकायतें सुनतीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित गेस्ट हाउस में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शनिवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एक घरेलू विवाद में राज्यमंत्री ने महिला थाना प्रभारी को दो बार फोन किया, लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। इस पर उन्होंने एसपी से नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी अंकिता ने राज्यमंत्री को बताया कि उसकी शादी कानपुर निवासी शिवम बाजपेयी से जून 2021 में हुई थी। शिवम की दो वर्ष पहले गोविंदनगर की एक युवती से शादी हो चुकी है। उसका एक बेटा भी है।
विज्ञापन

इस पर राज्यमंत्री ने महिला थाना प्रभारी आरवाई खान को दो बार फोन किया, लेकिन उन्होंने उठाया नहीं। इसके बाद मंत्री ने अकबरपुर कोतवाल विनोद पांडेय को फोन कर जानकारी दी। वहीं, महिला थानेदार ने कोतवाल का भी फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे खफा मंत्री ने एसपी सुनीति से नाराजगी जताई है। इसी तरह रनियां निवासी निकेता की घर जलाने की शिकायत पर राज्यमंत्री ने कोतवाल को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में कुल 39 शिकायतें आईं। वहीं, महिला थाना प्रभारी आरवाई खान ने बताया कि वह एक मामले में भोगनीपुर जांच करने गई थी। फोन गाड़ी में रखा हुआ था। वापस कॉल की तो मंत्री के पीआरओ से बात हुई थी।
जनता दरबार में पहुंचे रूरा निवासी रामपाल ने दबंग पड़ोसियों की वजह से विद्युत कनेक्शन नहीं हो पाने की शिकायत दर्ज कराई। बनारअलीपुर निवासी ग्राम प्रधान पार्वती ने बताया कि गांव के तालाब में मछली पालन होता है। गांव के कुछ लोग गंदगी डाल देते।
इससे मछलियां मर जाती हैं। मंत्री ने एसडीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की बात कही है। मूसागनर निवासी रामलाल निषाद ने बताया कि किशवा दुरौली गांव में कुछ लोग फर्जी मुकदमे में फंसाना चाहते हैं। मूसानगर थाने में तहरीर भी दी है।

शिकायत पर मंत्री ने थाना प्रभारी को जांच के लिए पत्र लिखा है। वहीं आंबेडकर नगर निवासी संध्या अग्निहोत्री ने मार्ग प्रकाश व जलभराव की शिकायत की। इस पर मंत्री ने दोनों विभागों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed