{"_id":"6495fb448490b7ddd40a42c4","slug":"kanpur-dehat-womans-body-found-hanging-parents-allege-murder-kanpur-news-c-12-1-302023-2023-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 24 Jun 2023 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:36 AM IST
सार
सीओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर माामला शांत कराया। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव कमरे में लगे कुंड़े में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर जांच को पहुंची पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
प्रभारी तहसीलदार की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विकासनगर निवासी मोहम्मद रिजवान पानीपूरी का ठेला लगाता है। शुक्रवार सुबह उसकी मां आसमा बेगम मजदूरी करने कोल्ड स्टोर चली गईं। इसके बाद किसी बात को लेकर उसका पत्नी इशरत से विवाद हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद रिजवान अपने काम में लग गया। दोपहर करीब 12 बजे इशरत (24) का शव कमरे में लगे कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। रिजवान ने शोर मचाया तो पड़ोसी एकत्र हो गए। सूचना पर सीओ आशापाल सिंह व अपराध निरीक्षक रणजीत सिंह के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
इशरत के हाथ में सुसाइड नोट मिला। इधर बेटी की मौत की जानकारी पर पहुंची मां खुशनुमा, पिता जलाल, भाई आसिफ आदि ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सीओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।