फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Woman was bitten by snake, family members exorcised instead of treatment, death

कानपुर देहात : महिला को सांप ने डसा, परिजनों ने इलाज की जगह कराया झाड़फूंक, मौत

Sat, 02 Jul 2022 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Woman was bitten by snake, family members exorcised instead of treatment, death
रसूलाबाद। बहादुरपुर के मजरा हरचंद्र निवादा में घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डस लिया। इस पर परिवार के लोग इलाज के बजाय रात भर झाड़फूंक करवाते रहे। इस दौरान हालत बिगड़ने पर महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

हरचंद निवादा निवासी पूसे लाल की पत्नी कौशल्या देवी (60) गुरुवार रात घर में सफाई कर रही थीं। उसी दौरान सांप ने उनके हाथ डस लिया। कौशल्या देवी की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक के लिए ले गए।
विज्ञापन

परिवार के लोग शुक्रवार की सुबह तक झाड़फूंक कराते रहे। इसी बीच हालत बिगड़ने पर कौशल्या की मौत हो गई। इस पर पति पूसे लाल, बेटे लखपति व रामप्रकाश बिलख पड़े। वहीं, ग्रामीणों के बीच चर्चा रही की यदि कौशल्या को समय से उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि परिवार के लोगों ने उपचार के बजाए रात भर झाड़फूंक कराई। उधर, एसडीएम डॉ. जितेंद्र कटियार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। लेखपाल को मौके पर भेजा गया, लेकिन परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दैवीय आपदा राहत कोष से सहायता देने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed