{"_id":"62605a6eaceb15570e444d37","slug":"kanpur-dehat-woman-s-body-found-hanging-from-noose-maternal-side-alleges-dowry-death-akbarpur-news-knp6923457145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन
शिवली। औंगी गांव में मंगलवार को एक विवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। मामले में मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पति ने ननिहाल से निमंत्रण न आने पर भी पत्नी के जाने की जिद्द करने व इनकार पर आत्महत्या करने की बात कही।
औंगी निवासी अंकित निषाद की शादी जून 2021 में देवराहट निवासी जसवंत की पुत्री लक्ष्मी (19) के साथ हुई थी। मंगलवार शाम अंकित, पिता सुंदर लाल, मां ननकी व अन्य परिजनों के साथ गेहूं की कटाई करने खेत पर चला गया।
अंकित ने पुलिस को बताया कि रात में सब घर लौटे तो पत्नी लक्ष्मी का कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ कर देखा गया तो उसका शव छत में लगे पंखे के कुंडे में फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
सूचना पर रात में ही लक्ष्मी के पिता देवराहट निवासी जसवंत, मां गुड्डी देवी व भाई संजय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराली जनों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
वहीं पति ने ननिहाल से निमंत्रण न आने पर भी लक्ष्मी की ओर से जाने की जिद्द करने व इनकार पर उसके आत्महत्या करने की बात कही। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।