फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Woman dies due to electrocution in Rampur taluka village of Rasulabad

Kanpur News: रसूलाबाद के रामपुर तालुका गांव में दरवाजे में उतरे करंट से महिला की मौत

Mon, 12 Jun 2023 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Woman dies due to electrocution in Rampur taluka village of Rasulabad
रसूलाबाद। थानाक्षेत्र के रामपुर तालुका में शनिवार रात घर के लोहे के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला बेसुध हो गई। जानकारी पर परिजन पहले सीएचसी और फिर हैलट अस्पताल कानपुर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग बिलख पड़े। वहीं, पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कन्नौज खरमापुर निवासी अर्चना (27) की दूसरी शादी रामपुर तालुका निवासी वीरभान से हुई थी। ससुराल स्थित घर में लगे लोहे के दरवाजे में बिजली का कटा तार छूने से शनिवार को इसमें करंट आ रहा था।
विज्ञापन


रात में अर्चना गेट बंद करने लगी तो वह करंट की चपेट में आ गई। कुछ ही देर में वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। जानकारी पर परिजन उसे सीएचसी ककवन ले गए। वहां ईएमओ ने हालत गंभीर देख हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिल्हौर के पास अर्चना की मौत हो गई। वीरभान ने इसकी सूचना अर्चना के मायेक खुरमापुर कन्नौज निवासी पिता रणवीर सिंह व पुलिस को दी। सूचना पाकर प्रभारी नायब तहसीलदार डॉ. अर्चना, थाना प्रभारी रामगोविंद मिश्रा, तिस्ती चौकी इंचार्ज चंद्र प्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।


इसके बाद मायके व ससुराल पक्ष की सहमति से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अर्चना की मौत पर पति वीरभान, सास सुनीता, ससुर रामस्वरूप व देवर राजू बिलख पड़े। थाना प्रभारी रामगोविंद मिश्र ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed