{"_id":"627d625c6084d87ab53740df","slug":"kanpur-dehat-woman-dies-after-being-hit-by-amrapali-express-half-empty-poison-vial-found-nearby-akbarpur-news-knp6964444126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : आम्रपाली एक्सप्रेस से कटकर महिला की मौत, पास में मिली आधी खाली जहर की शीशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : आम्रपाली एक्सप्रेस से कटकर महिला की मौत, पास में मिली आधी खाली जहर की शीशी
विज्ञापन
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन के कंचौसी स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास बुधवार रात डाउन लाइन पर आम्रपाली एक्सप्रेस से कटकर महिला की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर कंचौसी की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, पुलिस हादसा या आत्महत्या की गुत्थी के बीच उलझी है।
मंगलपुर के बाबूपुरवा जुरिया गांव निवासी सीमा (35) पत्नी पिंटू दो मई को पति के साथ विवाह समारोह में शामिल होने मायके सरवनखेड़ा गई थी। चार मई को पति वहां से वापस आ गया और सीमा वहीं पर रुक गई थी।
बुधवार की रात करीब 11 बजे कंचौसी स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास डाउन लाइन पर आम्रपाली एक्सप्रेस से कटकर सीमा की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर कंचौसी ने मेमो भेजकर सूचना कंचौसी पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने मृतका के पास मिले मोबाइल नंबर पर फोन कर सूचना ससुराल पक्ष को को दी। वहीं, महिला की मौत के मामले में पुलिस हादसा या आत्महत्या को लेकर उलझ गई है।
पुलिस के अनुसार महिला के पैर में उसके पास पांच हजार रुपये होने व ससुराल पक्ष के मोबाइल नंबर पर सूचना देने की बात लिखी मिली है। महिला के पास से जहर की शीशी भी मिली है, जो आधी खाली थी। थाना प्रभारी एसके मिश्र ने बताया कि स्टेशन मास्टर के मेमो पर जांच की जा रही है।