{"_id":"615766b78ebc3e334a5ec1ee","slug":"kanpur-dehat-woman-accuses-so-of-assault-and-molestation-akbarpur-news-knp6557389184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : महिला ने एसओ पर लगाया मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : महिला ने एसओ पर लगाया मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने वाले महिला ने प्रभारी एसओ पर मारपीट व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग होकर उसने थाने में तहरीर दी थी।
इस पर एसओ ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। जहां बातचीत के दौरान भाई वीडियो बनाने लगा। इससे नाराज प्रभारी एसओ ने उसे पीट दिया। इसके बाद उसे घसीटकर कमरे में ले गए जहां छेड़छाड़ की।
क्षेत्र के एक गांव की महिला की ससुराल दिबियापुर औरैया में है। उसने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगा सिकंदरा थाने में 14 अगस्त को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। वहां प्रभारी एसओ केपी सिंह की मौजूदगी में बातचीत के दौरान महिला का भाई वीडियो बनाने लगा। ये देख एसओ आपा खो बैठे।
वह युवक से मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर पिटाई की। महिला ने आरोप लगाया कि एसओ उसे घसीटकर कमरे में ले गए। वहां भाई को पीटने के साथ उससे अभद्रता की। युवक ने आरोप लगाया कि एसओ ने बहन से छेड़छाड़ व गाली गलौज की है। इसका विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई।
मामला तूल पकड़ने पर सीओ रविकांत गौड़ पहुंचे। कई घंटे तक महिला व उसके भाई को कमरे में बैठाकर रखा गया। पुलिस मामले में लीपापोती करने की कोशिश में लगी रही। पीड़िता ने प्रकरण की शिकायत एसपी से करने की बात कही है।
महिला व उसके भाई ने प्रभारी एसओ पर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टया आरोप सच नहीं लग रहे हैं। फिर भी इसकी जांच की जा रही है। अगर आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई होगी। - रविकांत गौड़, सीओ सिकंदरा