{"_id":"62b61bfc3023205e2149ca08","slug":"kanpur-dehat-while-pouring-water-a-young-man-slipped-from-the-wall-died-akbarpur-news-knp7041311167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : पानी डालते समय दीवार से फिसलकर गिरा युवक, दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : पानी डालते समय दीवार से फिसलकर गिरा युवक, दम तोड़ा
विज्ञापन
शिवली। दीवार पर पानी डालते समय पैर फिसने से युवक नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिवली के चंद्रबल किशनपुर गांव निवासी अजीत कुमार (32) मजदूरी करता था।
उसने गांव में अपना नया पक्का घर बनवाया है। अब दीवार में प्लास्टर होना है। इसके लिए शुक्रवार को अजीत दीवार पर चढ़कर पानी डाल रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया।
परिजन उसे कानपुर नगर के हैलट अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इससे पत्नी सुलेखा, मां सोनकली, पिता प्रभुदयाल बिलख पड़े। भाई विजय कुमार ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि दीवार से गिरकर युवक की मौत हुई है। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।