फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Wheat crop gets wet, waterlogging in the city, concern of farmers increased due to fear of crop damage

Kanpur News: गेहूं की फसल भीगी, नगर में जलभराव, फसल खराब होने की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ी

Mon, 01 May 2023 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Wheat crop gets wet, waterlogging in the city, concern of farmers increased due to fear of crop damage
कानपुर देहात। बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। एक दिन के अंतराल पर रविवार को फिर से मौसम बेरूखा हो गया। सुबह से ही शुरू हुई बारिश से गेहूं की कटाई और थ्रेसरिंग का काम रुक गया। फसल बर्बाद होने की आशंका से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। किसानों का कहना है कि भीगे गट्ठरों का अनाज खराब हो जाएगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से रविवार और सोमवार को आंधी व बारिश की संभावना जताई गई थी। इसके चलते शनिवार की रात भर बादल छाए रहे। सुबह मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


अकबरपुर, रूरा, सिठमरा, तिगाई, मुक्तापुर व डेरापुर, राजपुर, सिकंदरा आदि क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश हुई। नगरीय क्षेत्र में कई जगह जलभराव हो गया। बेमौसम बारिश की वजह से खेतीबाड़ी का काम रुक गया है। मूंग व उड़द की फसल की सिंचाई अब नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे फायदा हुआ है लेकिन रबी की प्रमुख फसल गेहूं के गट्ठर भीगने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें है। सुबह से बारिश शुरू हुई तो किसान खेतों में ही थे। थ्रेसरिंग का काम बंद हो गया। खेत में पड़े गेहूं के गट्ठर और भूसा भीग गया। आंधी से इसके उड़ने की आशंका बनी है।

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि तीन मई तक आसमान में मध्यम बादल छाए रहने के कारण हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज चमक और ओलावृष्टि की आशंका भी है। तेज हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed