फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Water in Yamuna increased by 1.18 meters in 24 hours in Pukhrayan, soil erosion started

Kanpur News: पुखरायां में 24 घंटे में 1.18 मीटर बढ़ा यमुना में पानी, होने लगी मिट्टी की कटान

Thu, 20 Jul 2023 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Water in Yamuna increased by 1.18 meters in 24 hours in Pukhrayan, soil erosion started
राजपुर/पुखरायां। यमुना का जलस्तर जिले में लगातार बढ़ रहा है। सात दिन में नदी में 3.26 मीटर पानी बढ़ गया है। 24 घंटे में पुखरायां क्षेत्र में जलस्तर 1.18 मीटर तो राजपुर क्षेत्र में 78 सेमी बढ़ गया है।
विज्ञापन


इटावा में नदी के चेतावनी बिंदु आज पार होने का अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ जिले में भी जलस्तर बढ़ेगा। हालांकि अभी नदी खतरे के निशान से काफी दूर है।
विज्ञापन


यमुना के जलस्तर में पिछले सात दिन से लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इधर 24 घंटे में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्र के लोग बेचैन हो गए हैं। यमुना किनारे बसे लोग यमुना के बढ़ते जलस्तर पर निगाह रखे हैं। हथिनीकुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी से जिले में बढ़ रहे जलस्तर से मिट्टी की कटान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुखरायां क्षेत्र में 24 घंटे में जलस्तर 1.18 मीटर बढ़ा है। यह लाल निशान से अभी लगभग 10 मीटर दूर है। मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर 98.70 मीटर पर था। जो बुधवार की शाम तक 99.88 मीटर पर पहुंच गया।

उधर इटावा में आज नदी के लाल निशान पार होेने की उम्मीद है। इससे अब जिले में भी जलस्तर बढ़ने का अनुमान लगाया जाने लगा है। एसडीएम राजकुमार चौधरी ने बताया कि बाढ़ से बचाव के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

राहत चौकियों समेत सभी को अलर्ट किया गया है। अभी तक किसी गांव के पास या रास्ते तक पानी नहीं पहुंचा है। कालपी स्थित केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के कर्मचारी सौरभ कुमार ने बताया कि अभी खतरे के निशान से यमुना नदी का जलस्तर 9.88 मीटर दूर है। जलस्तर बढ़ने के निरंतर संकेत दिए जा रहे हैं।

उधर, राजपुर क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे बसे गांवों के किसानों को बढ़ रहे जल प्रवाह से फसलों सहित जान माल के नुकसान का डर सताने लगा है। नदी के पानी के तेज बहाव से जैसलपुर गांव की सीमा में मिट्टी कट कर यमुना में गिर रही है।

यहां मंगलवार को शाम चार बजे तक यमुना का जलस्तर 98.98 मीटर था। जो बुधवार शाम चार बजे तक 99.76 मीटर पर पहुंच गया। 24 घंटे में यमुना नदी का जलस्तर 78 सेंमी बढ़ा है। यह खतरे के निशान से 8.24 मीटर दूर है।


कटान शुरू होने से नदी किनारे बसे जैसलपुर, महदेवा, गौहानी बांगर, भुपैय्यापुर, अमराहट समेत दस गांव के लोगों में बाढ़ को लेकर चिंता सताने लगी है। जिला आपदा विशेषज्ञ अश्वनी वर्मा ने बताया कि यमुना के बढ़ते जलस्तर पर चौकसी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed