फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Ward boy who created ruckus in district hospital suspended, inquiry committee submitted report

कानपुर देहात: जिला अस्पताल में हंगामा करने वाला वार्ड ब्वॉय निलंबित, जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

Fri, 17 Dec 2021 12:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Dec 2021 12:06 AM IST
सार

कानपुर देहात जिला अस्पताल में नौ दिसंबर को वार्ड ब्वाॅय ने ओपीडी बंद कराकर अस्पताल गेट को बाहर से बंद कर दिया था। इस वजह से अस्पताल के अंदर मरीज और डॉक्टर फंस गए थे। मामले में तीन एफआईआर दर्ज कर वार्ड ब्वॉय को जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Ward boy who created ruckus in district hospital suspended, inquiry committee submitted report
ओपीडी बंद कर धरने पर बैठे थे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाल ा

विस्तार

कानपुर देहात जिला अस्पताल में ओपीडी बंद कराकर हंगामा करने वाले वार्ड ब्वॉय को सीएमएस ने निलंबित कर सीएमओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। वहीं, सीएमएस की ओर से गठित जांच कमेटी ने भी गुरुवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय रजनीश शुक्ला ने नौ दिसंबर को ओपीडी बंद कराकर अस्पताल गेट को बाहर से बंद कर दिया था। इस वजह से अस्पताल के अंदर मरीज और डॉक्टर फंस गए थे। मामले में तीन एफआईआर दर्ज कर वार्ड ब्वॉय को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद सीएमएस डॉ. वंदना सिंह ने वार्ड ब्वॉय के निलंबन के संबंध में विधिक राय के लिए चार दिन पहले संयुक्त निदेशक कार्यालय को पत्र लिखा था। गुरुवार को कार्यालय की ओर से इसका जवाब आ गया। इसके बाद सीएमएस ने वार्ड ब्वॉय रजनीश शुक्ला को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सीएमएस की ओर गठित की गई जांच कमेटी के अध्यक्ष डॉ. स्वयं प्रकाश सिंह, सदस्य डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. अमर चंद्रा और सुजाता मसीहा ने अपनी रिपोर्ट भी सौंपी। इसमें बताया कि रजनीश का व्यवहार सभी से सामान्य था।

जिला अस्पताल में हंगामे के बाद वार्ड ब्वॉय रजनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था। उसके निलंबन पर विधिक राय के लिए संयुक्त निदेशक कार्यालय को पत्र लिखा था। वहां से जवाब मिलने पर वार्ड ब्वॉय को निलंबित कर सीएमओ कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है।
डॉ. वंदना सिंह, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed